अजब गजब: एनर्जी ड्रिंक समझकर रोज सुबह एक कैन पीता था शख्स, पत्नी ने खाली डिब्बा देखकर बताई सच्चाई!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनर्जी ड्रिंक्स का नाम तो कई लोगों ने सुना ही होगा। एनर्जी ड्रिंक्स को सभी बहुत ही चाव से पीते हैं और ये शराब की श्रेणी में भी नहीं आते हैं। इसके चलते ही लोग इसको दिन में कभी भी पी लेते हैं। ऐसे ही एक शख्स है जो एनर्जी ड्रिंक पीकर ऑफिस चला जाता था। क्योंकि एनर्जी ड्रिंक में कैफिन मौजूद होता है, इस वजह से ही ये आपको रोज तरोताजा फील करवाता है। हालांकि, इसको रोज पीना सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है, लेकिन फिर भी लोग पी लेते हैं। ऐसे ही एक शख्स रोज अपने ऑफिस एनर्जी ड्रिंक पीकर जाता था। एक दिन उसकी पत्नी ने खाली डिब्बा देखा तो उसको पता चला कि वो एनर्जी ड्रिंक की तरह कुछ और ही पीकर जाता था।
क्या बताया पत्नी ने?
महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, अभी-अभी मालूम हुआ है कि, मेरे पति 'व्हाइट क्लॉ' को एनर्जी ड्रिंक समझते थे और हर रोज अपने ऑफिस पीकर जाते हैं। आपको बता दें, व्हाइट क्लॉ एक तरह का हार्ड सेल्टजर है। ये एक एल्कोहॉलिक ड्रिंक है जिसमें स्पार्कलिंग वॉटर, अल्कोहल बेस और नेचुरल फ्लेवर होता है। व्हाइट क्लॉ की एल्कोहॉलिक मात्रा करीब 4.5 प्रतिशत होती है, जो कि बियर की श्रेणी में आती है। इसके कुछ वेरिएंट्स में मात्रा 8 प्रतिशत तक भी होती है।
पोस्ट हो रहा वायरल
इस पोस्ट का सभी मजाक बना रहे हैं। इस पोस्ट को करीब 284 हजार लोगों ने लाइक किया है। साथ ही कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि, रेड बुल आपको विंग देता है लेकिन व्हाइट क्लॉ ड्राइविंग के दौरान नशा देगा। वहीं दूसरे ने लिखा कि, मैं जोर से हंस पड़ा, यकीन ही नहीं हो रहा है कि कोई आदमी अनजाने में रोज शराब पीता रहा।
Created On :   23 Jun 2025 4:30 PM IST















