अजब गजब: लड़कियों को प्रताणनाओं से परेशान होकर लड़कों ने लिखा प्रिंसिपल को दुखभरा खत, पोस्ट हो रहा वायरल

लड़कियों को प्रताणनाओं से परेशान होकर लड़कों ने लिखा प्रिंसिपल को दुखभरा खत, पोस्ट हो रहा वायरल
  • क्लास की छात्राओं से परेशान थे लड़के
  • प्रिंसिपल को लिखा दुखभरा खत
  • लोग दे रहे हैं पोस्ट पर प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्कूल में अक्सर हम बहुत ही लड़ाई-झगड़े करते हैं। उस समय ये इतनी बड़ी चीजें लगती हैं लेकिन एक बार स्कूल से निकल जाने के बाद वो सभी हरकतें बचकानी लगती हैं और हंसी भी आती है। अगर दो बच्चों में लड़ाई होती है तो वो सही कर लेते हैं। भले ही वो लड़के हों या लड़कियां हों। अगर लड़ाई लड़के और लड़कियों में हो तो दोनों ही टीचर से शिकायत कर देते हैं। ऐसे में एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक लेटर है। वो एक शिकायत पत्र होता है जो लड़के अपनी क्लास की लड़कियों से तंग आकर अपनी प्रिंसिपल को लिखते हैं। वो लेटर 7वीं क्लास के छात्रों का होता है। जो कि लेटर में अपना दुख सुना रहे होते हैं।

क्या है पोस्ट में?

छात्रों ने पत्र के विषय में लिखा- कक्षा सात (अ) की लड़कियों को लड़कों से माफी मांगने हेतु पत्र। इसके बाद उन्होंने पत्र में लिखा कि, हम लोगों से लड़कियां गलत तरह से बात करती हैं। हमारा नाम बिगाड़ती हैं, जैसे अभिनेष को डामर कहती हैं और अनमोल को रसगुल्ला, लल्ला की तरह रहो कहती हैं। इसके नीचे लड़कियों के नाम तक लिखे रहते हैं। उनमें जाह्नवी, शिखा, ऋतु, काजल और अवनी नाम शामिल होते हैं।

पोस्ट हो रहा वायरल

उस पोस्ट पर अब तक करीब 36 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और कई लोगों ने लाइक भी किया है। इसके अलावा लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि, उत्तर प्रदेश की लड़कियां तो लड़कों को ही परेशान कर रही हैं। तो दूसरे ने कहा कि, सोचो अब मर्द को भी सविनय निवेदन करना पड़ रहा है।

Created On :   3 Jun 2025 5:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story