अजब गजब: दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए एक्साइटेड हुए चाचा जी! खुशी के मारे नहीं रोक पाए अपना डांस, लोगों को देखकर आई हंसी

दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए एक्साइटेड हुए चाचा जी! खुशी के मारे नहीं रोक पाए अपना डांस, लोगों को देखकर आई हंसी
  • दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने आए चाचा
  • स्टेज पर ही करने लगे डांस
  • वीडियो हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादियों में बड़े बुजुर्ग ना हों तो शादी अधूरी लगती है। बुजुर्गों के आशीर्वाद और प्यार के बिना शादी का मजा ही नहीं आता है। अगर बुजुर्ग होते हैं घर में तो शादी का सब काम काज बहुत ही आराम से और शांति से हो जाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग शादी में दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ जाता है। लेकिन चाचा जी का आशीर्वाद देने का तरीका इतना अलग और अनोखा था कि लोगों ने उसको तहलका आशीर्वाद नाम दे दिया। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शादी का एक वीडियो काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चाचा स्टेज पर चढ़ जाते हैं और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए खड़े हो जाते हैं। इसके बाद दोनों दूल्हा और दुल्हन आशीर्वाद लेने के लिए पैर छूते हैं। दोनों खड़े होने लगते हैं तो चाचा जी उनको फिर पैरे छूने के लिए झुका देते हैं। इसके बाद वो तहलका डांस करने लगते हैं। जिसको देखकर आजू बाजू में खड़े हुए लोग भी देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

यह भी पढ़े -दुनिया में पाया जाता है एक ऐसा सांप जो करता है खेतों की सुरक्षा, किसानों का है खास दोस्त, ना जहरीला है ना करता है हमला, जानें इस यार के बारे में

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो इतना ज्यादा फनी था कि लोग अपनी हंसी तो नहीं ही रोक पा रहे हैं बल्कि शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 60 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो पर कई लोगों ने लाइक भी किया है। साथ ही कई सारे लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा है कि, ये डांस नहीं बल्कि तहलका डांस है। वहीं, दूसरे ने कहा कि, आशीर्वाद देने का तरीका काफी केजुअल है। दूसरे यूजर ने कहा कि, लहरा रहे हैं।

Created On :   22 May 2025 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story