अजब गजब: दुनिया में पाया जाता है एक ऐसा सांप जो करता है खेतों की सुरक्षा, किसानों का है खास दोस्त, ना जहरीला है ना करता है हमला, जानें इस यार के बारे में

- भारत में एक ऐसा सांप जो है किसानों का दोस्त
- ना पीता है दूध और ना है जहरीला
- लोगों पर नहीं करता है हमला
- खेतों की करता है सुरक्षा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के आते ही सांपों का आना-जाना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में ही अगर झारखंड की बात करें तो यहां पर बहुत पेड़ पौधे हैं। साथ ही कई सारे जंगल भी हैं और ऐसे में जीवों का होना भी बहुत ही नॉर्मल है। इन दिनों हजारीबाग में रसेल वाइपर के बाद एक और सांप है जो काफी ज्यादा नजर आ रहा है। ये सांप बहुत ही ज्यादा लंबा है और इसकी स्पीड भी बहुत तेज होती है। ऐसा कहा जाता है कि ये घोड़े की स्पीड को भी पीछे छोड़ सकता है। ऐसा सुनकर सभी लोग काफी ज्यादा डर जाते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। ये सांप बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। चलिए इस खास तरह के सांप के बारे में जानते हैं।
इंडियन रैट स्नेक
इस सांप को भारत का रैट स्नेक कहा जाता है। इस सांप को लोग धामन और घोड़ा पछाड़ के नाम से भी जानते हैं। ये सांप कई बार मानव बस्तियों में ज्यादा देखा जाता है। खेतों में भी ये काफी ज्यादा पाया जाता है। क्योंकि, इस सांप का फेवरेट खाना चूहे होते हैं और ये हमेशा चूहों को ढूंढता है।
धामन सांप को लेकर ऐसा मानना है कि वह गाय के पैरों को जकड़ कर गाय का दूध चुरा लेता है और वो घोड़े से भी ज्यादा तेज भाग सकता है। साइंटिस्ट्स के मुताबिक ये एक भ्रम है। लेकिन वास्तव में ये सांप किसानों का सच्चा मित्र माना जाता है। हजारीबाग के सांप के दोस्त मुरारी सिंह बताते हैं कि, गर्मी में सांपों का निकलना बहुत ही नॉर्मल है। वहीं, जिले में रसेल वाइपर के बाद धामन सांप की संख्या सबसे ज्यादा है। कई लोग इसको पॉइजनस हैं, लेकिन इस सांप में बिल्कुल भी जहर नहीं होता है। यह कोबरा की तरह नाटक करने की कोशिश करता है और उसकी तरह ही फन उठाने की कोशिश करता है ताकि लोग डर जाएं।
क्या सांप दूध पीते हैं?
बता दें, मिली जानकारी के मुताबिक, कोई भी सांप दूध नहीं पीता है। इंडियन रैट स्नेक खासकर चूहे खाता है, चूहों की तलाश में यह अक्सर इंसानी बस्तियों, विशेषकर पशुओं के चरगाहों में चला जाता है। जिससे गाय भैंस डर जाती हैं और दूध देना बंद कर देती हैं। क्योंकि इसका पाचन तंत्र दूध को पचाने जितना मजबूत नहीं होता है। आगे बताया, इस सांप से डरने की कोई भी जरूरत नहीं है लेकिन इसे छेड़ना भी नहीं चाहिए।
Created On :   8 May 2025 6:22 PM IST