अजब गजब: पैरों से नहीं बल्कि हाथों से सिढ़ी उतरी लड़की, वीडियो हो रहा है वायरल, देखने वालों ने की तारीफ

- लड़की हाथ से उतरी सीढ़ियां
- वीडियो हो रहा है वायरल
- लोगों ने दी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में काफी ज्यादा टैलेंटेड लोग भरे पड़े हैं जिसका अंदाजा नहीं लगा सकते। लेकिन उनके हुनर को पहचानने की जरूरत है। हाल ही में एक बच्ची ने इस बात को साबित कर दिया है। बच्ची ने पैरों से नहीं बल्कि हाथों से चलकर 72 सीढ़ियां उतरती है। उसका वीडियो देखकर लोग इतने ज्यादा हैरान हो रहे हैं कि वो लड़की ऐसे उतरी जैसे रोज का काम हो। बता दें, इंस्टाग्राम यूजर मीठी गोरखपुर की रहने वाली हैं जो कि एक होनहार मार्शल आर्ट्स प्लेयर हैं। वो अपनी वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पोस्ट करती हैं। उनका हाल ही में हाथों से सीढ़ियां उतरने वाला वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, मीठी बात करती हुई कह रही हैं कि वो 50 फीट की ऊंचाई से हाथों से सीढ़ियां उतरेंगी। वो एक पानी की टंकी के ऊपर खड़ी होती हैं और वो दोनों हाथों से सीढ़ी उतरना शुरू करती हैं। साथ ही वो सीढ़ियां गिन भी रही थीं। लास्ट में वो 72 सीढ़ियां उतर कर भी बिल्कुल आराम से जाकर खड़ी हो गई थीं।
वीडियो हो रहा वायरल
लड़की का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। उस वीडियो पर अब तक करकीब 97 लाख व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक ने कहा है कि, बच्ची का टैलेंट गजब का है। वहीं, दूसरे ने कहा कि, नाज है हमें आप पर। वहीं, एक ने कहा कि, बच्ची ने बहुत ही हिम्मत दिखाई है। लेकिन कुछ लोगों ने कमियां भी निकाली हैं।
Created On :   4 May 2025 6:29 PM IST