अजब गजब: अहमदाबाद में बरामद हुई व्हेल की उल्टी, बेचने वालों को किया गया गिरफ्तार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

अहमदाबाद में बरामद हुई व्हेल की उल्टी, बेचने वालों को किया गया गिरफ्तार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
  • अहमदाबाद में मिली स्पर्म व्हेल की उल्टी
  • एम्बरग्रीस के साथ चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
  • 2.90 करोड़ रुपए है इसकी कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने स्पर्म व्हेल की उल्टी यानी एम्बरग्रीस के साथ करीब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उस उल्टी का वजन करीब 2.904 किलोग्राम था, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 2.90 करोड़ रुपए है। कचरा बीनने का काम करने वाले मोहम्मद हनीफ को ये उल्टी मिली थी। बता दें, भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के मुताबिक, स्पर्म व्हेल को संरक्षित प्रजाति के तौर पर लिस्टेड किया है, इसलिए इनका व्यापार इल्लीगल है।

कितनी होती है एक किलो उल्टी की कीमत?

इंटरनेशनल मार्केट में इस स्पर्म व्हेल की उल्टी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए किलो है। बीते साल मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया था कि, 1 किलो व्हेल की उल्टी की कीमत 1 करोड़ रुपए है। वहीं, लखनऊ में बरामद हुई 4.12 किलो की उल्टी की कीमत यूपी एसटीएफ ने 10 करोड़ बताई गई थी। बता दें, स्पर्म व्हेल की उल्टी की कीमत उसकी शुद्धता और क्वालिटी से तय की जाती है।

क्यों है उल्टी इतनी महंगी?

जानकारी के मुताबिक, स्पर्म व्हेल की उल्टी की कीमत इतनी ज्यादा इसलिए है क्योंकि इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने से लेकर दवाइयां बनाने तक कई सारी चीजों में किया जाता है। परफ्यूम इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इसलिए दुबई में व्हेल की उल्टी की काफी ज्यादा डिमांड है, क्योंकि वहां पर परफ्यूम का बहुत ही बड़ा मार्केट है। ऐसा माना जाता है कि, इस उल्टी का उपयोग मिस्र में सिगरेट में फ्लेवर, धूपबत्ती और अगरबत्ती में किया जाता था। इसके अलावा भी कई सारी चीजों में इसका इस्तेमाल होता है।

Created On :   2 May 2025 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story