अजब गजब: मरने के बाद नर्क पहुंचा आदमी, 8 घंटे गुजारने के बाद फिर से हुआ जिंदा, बताया आंखों देखा हाल

मरने के बाद नर्क पहुंचा आदमी, 8 घंटे गुजारने के बाद फिर से हुआ जिंदा, बताया आंखों देखा हाल
  • मरने के बाद 8 घंटे तक नर्क में रहा शख्स
  • 8 घंटे बाद हुआ जिंदा
  • सभी को बताया आंखों देखा हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर मरने के बाद लोग जिंदा हो जाते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर देखा गया है कि लोग जलती हुई चिता से उठकर चला आता है। ऐसी ही एक खबर सुनने को मिली है जिसमें एक आदमी ने दावा किया है कि वो मरने के बाद सीधे नर्क के द्वार पहुंच गया था और 8 घंटे के बाद वापस से जिंदा हो गया था। शख्स ने बताया है कि मरने के बाद नर्क में वो क्या देखा था।

मरने के बाद आदमी को क्या दिखा?

मरने के बाद स्टीव ने आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि, वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था। स्टीव कांग ने बताया कि ऑपरेशन टेबल पर मृत अवस्था में जाने के बाद उन्हें नर्क का एक भयानक दृश्य दिखाई दिया था। उन्होंने कहा, 'वो ऐसी जगह बिल्कुल नहीं है, जहां आप कभी भी जाना चाहो। मैं नहीं चाहता कि किम जोंग और हिटलर जैसे लोग भी उस जगह पर कभी जाएं।' स्टीव ने आगे बताया कि वह अपने अतीत में ड्रग एडिक्ट थे, जैसे मेथामफेटामिन, एक्सटसी और एक बेहद खतरनाक ड्रिंक, जिसे वह 'डेथ बाउल' कहते थे। ड्रग्स की लत ने उनकी हालत खराब कर दी और उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला ले लिया था। आत्महत्या की कोशिश के दौरान स्टीव को ऐसा अहसास हुआ, जैसे कोई दानवीय शक्ति उन्हें घसीट रही है। सर्जन जब उनका इलाज करते समय, तब स्टीव अपने आप को एक अंधेरे और भयंकर दुनिया में महसूस कर रहे थे।

अब स्टीव कांग क्या करते हैं?

स्टीव कांग ने कहा है कि, “यह एक सुखद जगह नहीं थी, वहां कोई रोशनी नहीं थी। वहां पेड़ पैधे घांस कुछ भी नहीं था। वो जगह एक सुनसान, चट्टानी मैदान जैसी थी।” वह बताते हैं कि वहां सैकड़ों आत्माएं और कई विशालकाय, काले कपड़े पहने हुए हड्डी जैसी आकृतियां मौजूद थीं, जो उन्हें देख रही थीं और उन्हें घेरने के लिए तैयार थीं। उन्होंने बताया कि ये भूतिया आकृतियां तीन, चार, पांच मंजिले इमारतों जितनी ऊंची थीं और इनसे वह यह समझ गए थे कि ये ही नरक की सत्ता के मालिक हैं। स्टीव कहते हैं, “मैं जानता था कि मैं वहां से कभी नहीं निकलने वाला हूं।” उनका दर्द इतना भयंकर था कि उन्हें कोई सवाल पूछने का भी मन नहीं कर रहा था, जैसे “तुम कैसे हो?” इस कष्टनाक अनुभव के दौरान उन्होंने महसूस किया कि वह खुद एक पापी हैं और उन्होंने जो बुरे काम किए हैं, उनके कारण वह वहां फंस गए थे।

Created On :   6 May 2025 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story