अजब गजब: अगर आपको भी चाहिए घर, तो ब्रिटेन के इस घर के बारे में जानें, इसकी रकम जानकर रह जाएंगे भौंचक्के!

- 100 रुपए का मिल जाएगा घर
- जानें इस घर के सस्ते होने की वजह
- जल्द हो सकती है निलामी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सबका ही सपना होता है कि खुद का घर हो। जो कि सस्ता होने के साथ-साथ सुंदर हो और सुख सुविधाओं से पूरा हो। इस वजह से ही इंसान पूरा दिन और पूरी रात काम करता है और ज्यादा से ज्यादा काम करके पैसे इकट्ठा करता है जिससे वो एक अच्छा जीवन जी सके और एक खुद का घर ढूंढ सकता है। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनको ऐसी डील मिल जाती है जो कि उनको सस्ता और सुंदर घर मिल जाएगा। अगर आप भी ऐसा घर चाहते हैं तो आपको बता दें एक जगह है जहां पर बहुत ही ज्यादा सस्ता घर मिल रहा है।
घर कितने का है?
अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के वेल्श में एक ऐसा घर बिकने वाला है जिसकी कीमत जीरो रखी गई है। वैसे इस घर को खरीदने की कीमत एक चॉकलेट से भी कम है। जिसके चलते सारी दुनिया में ये घर एक चर्चा का पात्र बना हुआ है। वेल्स में ये घर दो भागों में है। जिसमें एक ऊपर है और दूसरा नीचे।
क्यों है इस घर की कीमत कम?
इस घर को पॉल फॉश ऑक्शन्स की तरफ से नीलाम किया जा रहा है। ये घर पहाड़ और वादियों के बीच मौजूद है। जिसकी शुरुआत शून्य से शुरू की गई है। आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा कि अगर ये घर इतना अच्छा है तो इसकी कीमत इतनी कम क्यों है? इसका कारण है कि ये घर बहुत बुरी तरह जल चुका है। जिससे ये घर बर्बाद हो चुका है। जिसके बाद इसका रेनोवेशन करवाने में लाखों रुपये लग सकते हैं। वैसे ये घर बहुत अच्छा है साथ ही आस पास सारी सुख सुविधाएं भी मौजूद हैं। स्टेशन जाने के लिए भी प्रॉपर ट्रांसपोर्ट चलते हैं।
Created On :   9 May 2025 11:19 PM IST