अजब गजब: पड़ोसी की बिल्ली को खाना खिलाने के लिए बुढ़िया को किया मना, नहीं मानी तो कोर्ट में भेज दिया मामला, फैसला सुनकर सभी लोग रह गए दंग!

- पड़ोसी की बिल्ली को बुढ़िया खिलाती थी खाना
- 10 महीनों तक जारी था सिलसिला
- दोनों पार्टियों ने आपस में बात करके सुलझाया मामला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोग प्यार में आकर अपने आसपास वाले जानवरों को खाना खिलाने लगते हैं। लेकिन जानवर अगर आवारा हो तो उस घर में ही वापस आता है जहां उसको रोज खाना मिलता है। वहीं, अगर पालतू जानवर है तो उसके मालिक आपत्ति जताते हैं, क्योंकि उनको नहीं पसंद कि कोई भी उनके जानवर को कुछ खिला दे। स्विट्जरलैंड में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। स्विट्जरलैंड में भी एक महिला को इससे परेशानी थी कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक बुढ़िया आए दिन उसकी पालतू बिल्ली को खाना खिला देती है। महिला के मना करने पर भी वो नहीं मानी और ये सिलसिला 10 महीनों तक जारी रहा था। इसके बाद आखिर में ये मामला कोर्ट पहुंचा दिया गया था।
क्या है मामला?
ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यूरिक में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 68 साल की महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की पालतू बिल्ली को खाना खिलाया था। जो कि उसकी मालकिन बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। उसने कई बार मना किया लेकिन महिला ने बिल्कुल भी नहीं माना था। मालकिन को लगता था कि बुढ़िया उसकी बिल्ली चुरा लेगी।
बना लिया था घर में एक छोटा दरवाजा
खाने के अलावा महिला ने बिल्ली के लिए अपने घर के गेट पर छोटा दरवाजा भी बनवा दिया था। इससे बिल्ली अपने मन के हिसाब से आती जाती रहती थी। थोड़े समय बाद बिल्ली ने अपने घर आना ही बंद कर दिया था। इस वजह से मालिकों का खाना बर्बाद होने लगा, जो वो बिल्ली के लिए बनाते थे। महिला ने बुढ़िया के खिलाफ एक क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज करवाई थी। वकील ने आरोपी को मुआवजे के तौर पर 800 स्विस फ्रैंक (81 हजार रुपये) चुकाने का आदेश भी दिया और साथ में अनुचित व्यवहार के लिए 3600 स्विस फ्रैंक (3.6 लाख रुपये) जुर्माना देने को कहा। महिला ने पैसे चुकाने से मना कर दिया तो मामला कोर्ट भी चला गया।
कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद बहस चली और फिर दोनों पार्टियों ने आपसी बातचीत से मामले को सुलझा लिया। इसके बाद बिल्ली को बुढ़िया के हवाले कर दिया गया और पुरानी मालकिन ने आपराधिक कंप्लेंट वापस ले ली।
Created On :   15 May 2025 6:18 PM IST