अजब गजब: दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि जोरों से रोने लगा दूल्हा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

- सोशल मीडिया पर दुल्हन का डांस हो रहा वायरल
- डांस को देखकर दूल्हे के निकले आंसू
- लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादियों का सीजन हो और सोशल मीडिया इमोशनल और फनी मूमेंट्स से भरे ना ऐसा तो मुश्किल ही है। ऐसा ही एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने सभी का मन जीत लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन सिद्धि कोलवलकर 'चौधरी' के गाने पर डांस करती हुई नजर आती हैं। उनको देखकर दूल्हे का ऐसा रिएक्शन था कि सभी लोग इमोशनल हो गए थे।
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के @clickography नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दुल्हन अपने होने वाले पति को खुश करने के लिए डांस परफॉर्मेंस देती है। इसको देखकर ही दूल्हा इमोशनल हो जाता है और रोने लगता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'जब एक मराठी लड़की अपने मारवाड़ी दूल्हे को सरप्राइज किया!'
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब दो करोड़ लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को करीब 22 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक ने कहा कि, उसकी आंखों की नमी और खुशी दोनों एक साथ चमक रही हैं। तो वहीं दूसरे ने कह ाकि, ये सिर्फ डांस नहीं था, दिल की धड़कनें थीं, जिंदगी में अब और कुछ भी नहीं चाहिए।
Created On :   20 Jun 2025 5:51 PM IST