अजब गजब: नदी के किनारे सिक्के बटोरते हुए शख्स को मिली ऐसी चीज, देखकर हो गया हैरान! वीडियो हो रहा वायरल

नदी के किनारे सिक्के बटोरते हुए शख्स को मिली ऐसी चीज, देखकर हो गया हैरान! वीडियो हो रहा वायरल
  • नदी के किनारे एक शख्स बटोर रहा था मिट्टी से सिक्के
  • सिक्का ढूंढते हुए मिली उसको सोने की बाली
  • सोने की बाली देखकर हो गया शख्स बहुत ही खुश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीच पर कई लोग घूमने जाते हैं। साथ ही नदी के पास से भी गुजरते हैं तो कई लोग सिक्का फेंककर अपनी मन्नतें पूरी करते हैं। कई बार लोग नहाने भी जाते हैं तो उनके जेब से पैसे गिर जाते हैं। हाल ही में एक शख्स ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नदी के किनारे सिक्कों को इकट्ठा करता है। जब वो सिक्का इकट्ठा कर रहा होता है तो उसको मिट्टी से ऐसी चीज मिल जाती है जिसको देखकर वो खुश हो जाता है। साथ ही उसका वीडियो भी बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें देखने को मिल रहा है कि, वो एक नदी के किनारे की मिट्टी से सिक्के इकट्ठे कर रहा होता है। वो गीली मिट्टी को टोकरी में डालता है और फिर पानी में धोने के लिए जाता है। जिससे सिक्के अलग हो जाएं और मिट्टी नीचे बह जाए। जब वो ऐसा करता है तो वो अपनी टोकरी में देखता है कि सिक्के तो हैं ही साथ ही उसको सोने की बाली मिल जाती है। वो सोने की बाली देखकर वो बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है।

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 16 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और लाइक्स भी आए हैं। साथ ही बहुत से लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने कहा है कि, वहां सिक्का निकलेगा तो फिर निकलेगा ही क्योंकि सारे वीडियोज फिक्स हैं। वहीं, दूसरे ने कहा है कि, बाली नकली है।

Created On :   23 July 2025 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story