इन देशों में हैं ऐसे अजीबो गरीब कानून, जानकर कहेंगे मजाक है क्या?

अजीब- गरीब इन देशों में हैं ऐसे अजीबो गरीब कानून, जानकर कहेंगे मजाक है क्या?

Manmohan Prajapati
Update: 2021-09-18 12:09 GMT
इन देशों में हैं ऐसे अजीबो गरीब कानून, जानकर कहेंगे मजाक है क्या?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर देश की अपनी सभ्यता और कानून होता है, लेकिन कुछ देशों के कानून इतने अनोखे होते हैं जिनके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। कभी-कभी ऐसे कानून बेहद मजाकिया भी लगते हैं और कभी-कभी हैरानी भी होती है। जो भी हो यह कानून, संबंधित देश के हर व्यक्ति हर नागरिक के लिए होते हैं। 

उदाहरण के तौर पर आपने कभी ना कभी अपने घर में बल्ब को बदला होगा, लेकिन आपने कभी नहीं सोचा होगा कि इसके लिए भी किसी कानून का पालन करना पड़ सकता है। ऐसे कई कानून हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

एक ऐसा अद्भुत पेड़ जिसमें एक साथ लगते हैं आम, बादाम, केला और 40 दूसरी तरह के फल

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विक्टोरिया का अनोखा कानून
आपको जान कर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में बल्ब बदलने का कानून है। अगर आमतौर पर देखा जाए तो हम बल्ब बदलने जैसा छोटा काम अपने घरों में स्वयं ही कर लिया करते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में बल्ब बदलने के लिए प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन ही बुलाया जाता है। ऐसा ना करने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक जुर्माना हो सकता है। 

जापान का फिटनेस कानून
आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान में मोटा होना गैरकानूनी है। 2009 के कानून के मुताबिक जापान में महिलाओं और पुरुषों की कमर का आकार निश्चित कर दिया गया है। जापान का कानून यह कहता है की महिलाओं की कमर का आकार 35 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए और पुरुषों का 31 इंच से ज्यादा नहीं।   

इंग्लैंड का संसद कानून
इंग्लैंड के 2007 के कानून के हिसाब से यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। इस कानून को यूके का सबसे बेतुका कानून कहा गया था। हालांकि यह भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है। 

भारत के इस राज्य में है ये भूतिया जगह, इतिहास जानकर रोंगेटे हो जाएंगे खड़े

जर्मनी का पैट्रोल कानून
जर्मनी में एक्सीडेंट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होने का कानून बनाया गया। पेट्रोल खत्म होने से गाड़ी को धक्का देना पड़ता है, इससे दूसरे ड्राइवर्स का ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। जर्मनी में गाड़ी खींचने के साथ-साथ पैदल चलने को भी गैरकानूनी माना गया है।

Tags:    

Similar News