18 जुलाई को लॉन्च होंगी BMW G 310R और GS 310R, जानें कीमत और खूबियां

18 जुलाई को लॉन्च होंगी BMW G 310R और GS 310R, जानें कीमत और खूबियां

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-15 04:17 GMT
18 जुलाई को लॉन्च होंगी BMW G 310R और GS 310R, जानें कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BMW के दीवानों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार BMW मोटोरेड इंडिया ने अपनी दो नई बाइक्स G 310 और GS 310R की लॉन्च डेट रिवील कर दी है। कंपनी इंडिया में दोनों बाइक्स को 18 जुलाई 2018 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। 50 हजार रिफंडेबल बुकिंग अमाउंट देकर आप इन दोनों बाइक्स में से किसी एक को बुक कर सकते हैं। कंपनी ने पहली बार साल 2015 में इन दोनों बाइक्स को रिवील किया था और 2016 ऑटो एक्सपो में इसे शोकेस किया गया था। इस वक्त दोनों बाइक्स को काफी सराहा भी गया था। खास बात ये है कि BMW की ये दोनों बाइक्स को पूरी तरह से इंडिया में ही बनाया जाता है।

 

 

BMW G 310 GS की बात करें तो G 310 R की तुलना में बाइक का सस्पेंशन 40 mm बढ़ा हुआ है। बाइक का मोनोशॉक सस्पेंशन भी अडजस्ट किया जा सकता है। G 310 R और G 310 GS दोनों बाइक्स में समान 11-लीटर का फ्यूल टैक दिया है और इनका वजन 169.5 किग्रा है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन के बाद BMW G 310 GS भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी कम कीमत वाली ऐडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकल होगी। देश की BMW G 310 GS की अनुमानित कीमत 3 से 3.5 लाख रुपए है।

 

 

BMW इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को बेंगलुरु के नजदीक अपने होसर प्लांट में बनाया है। दोनों ही बाइक में समान पावर वाला 313cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो 34 bhp पावर और 28 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। यह वही इंजन है जो TVS की नई बाइक अपाचे RR 310 में लगा है। BMW ने बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और बाइक के अगले हिस्से में 41 mm अपसाइड डाउन फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।

 

 

BMW मोटोरेड ने इंडिया में आधिकारिक एंट्री पिछले साल की और अपनी कुछ बेहतरीन मोटरसाइकल को भारत में लॉन्च किया। वैसे तो BMW G 310 R को लगभग 1 साल पहले ही लॉन्च हो जाना चाहिए था लेकिन कंपनी ने पहले अपनी डीलरशिप को मजबूत करने पर ध्यान दिया जिससे BMW की सस्ती बाइक्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Similar News