Mahindra Kuv100 का AMT वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च

Mahindra Kuv100 का AMT वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च

Manmohan Prajapati
Update: 2018-09-27 10:46 GMT
Mahindra Kuv100 का AMT वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा जल्द अपनी पावरफुल कार KUV100 का AMT (स्वचालित मैनुअल ट्रांसमिशन) वर्जन लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने KUV100 के AMT वर्जन का परीक्षण करना शुरु कर दिया है। हाल ही में यह कार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। ये कार 6-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश की जा सकती है। इसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि KUV100 NXT की लॉन्चिंग के समय से ही AMT-gearbox वाले वेरिएंट पर काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार KUV100 NXT का AMT वर्जन सिर्फ डीजल इंजन में ही दिया जाएगा। इसका पेट्रोल वेरियंट 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध रहेगा।

इंजन
Mahindra Kuv100 में 1.2 लीटर एल्यूमीनियम mFalcon G80 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82bhp और 114nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं 1.2 लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज डीजल इंजन 77bhp पावर और 190nm टॉर्क विकसित करता है। खबरों की मानें तो Kuv100 के AMT वर्जन में हाई माउंटिड गियर शिफ्ट लिवर भी दिया गया है।बात करें AMT की तो यह तय हो चुका है कि सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही AMT दिया जाएगा

AMT के बाद इलेक्ट्रिक वेरिएंट
AMT वर्जन के बाद कंपनी इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी पेश करेगी। बता दें कि कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो में eKUV100 को प्रदर्शित किया था। इसमें अपडेटेड मोटर और बैटरी दी जा सकती है। eKUV100 में 30 किलोवाट मोटर और लिथियम-आयन बैटरी दिए जाने की बात कही गई थी। कंपनी के अनुसार इलेक्ट्रिक वेरिएंट को एक बार फुल चार्ज करने पर 140 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। खास बात यह कि इसमें फास्ट चार्जिंग सुविधा भी होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सुविधा के चलते बैटरी को एक घंटे में 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। 

 

 

 

Similar News