वो 5 कारें, जो हर महीने 5 हजार की किस्त पर हो सकती हैं आपकी

वो 5 कारें, जो हर महीने 5 हजार की किस्त पर हो सकती हैं आपकी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-02 02:58 GMT
वो 5 कारें, जो हर महीने 5 हजार की किस्त पर हो सकती हैं आपकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । आज हम आपको उन कारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो कि 5,000 रुपये महीने से भी कम की किस्त में आप खरीद सकते हैं। यह कारें नामी कंपनियों की हैं। आप अपनी जरूरतों को देखते हुए इनमें से कोई भी कार खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इन कारों के बारे में।

Maruti Alto 800


भारत की नंबर वन कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की यह सबसे पसंदीदा कार है। यह कंपनी की सबसे छोटी कार है। इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.26 लाख रुपये है। इस कार को खरीदने के लिए करीब 1 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देनी होगी। इसके लिए 5 साल तक 4,719 रुपये महीने देने होंगे। मतलब 60 किस्त देनी होंगी।

 

 

Hyundai Eon


साउथ कोरिया की कंपनी की इस कार की कीमत 3.24 लाख रुपये है। इसके लिए भी करीब 1 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देनी होगी। इसके बाद बचा हुआ पैसा 5 साल में देना है। इसके लिए 4,677 रुपये महीने की किस्त देनी होगी। मतलब आपको 60 महीने तक ईएमआई देनी होगी।


Tata Tiago


भारतीय कार कंपनी टाटा की यह कॉम्पेक्ट कार है। यह काफी पॉप्युलर भी है। इसे टाटा ने अपने पुराने लुक से हट कर एक नया लुक दिया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.24 लाख रुपये है। इसके लिए भी करीब 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। इसके लिए 4,677 रुपये महीने की 60 किस्त देनी होंगी। इस कार पर स्टेट बैंक की स्कीम चल रही है। इसके लिए स्टेट बैंक 9.25 फीसदी की ब्याज दर पर लोन दे रही है।

 

 

Renault Kwid


रेनो क्विड की  की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये है। 80,000 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इसे 84 महीने के लिए फाइनैंस कराया जा सकता है। इसके लिए 2,999 रुपये की 84 किस्त देनी होंगी।

 

Datsun Redi GO


डेटसन रेडी गो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.41 लाख रुपये है। इसे 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इसके बाद बाकी पैसे 60 किस्तों में दे सकते हैं। इसके लिए हर महीने 3,141 रुपये की किस्त देनी होगी।

Similar News