International Friendship Day: बॉलीवुड की 5 अभिनेत्रियां, जिनकी बेस्ट फ्रेंड हैं ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर

International Friendship Day: बॉलीवुड की 5 अभिनेत्रियां, जिनकी बेस्ट फ्रेंड हैं ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-30 10:08 GMT
International Friendship Day: बॉलीवुड की 5 अभिनेत्रियां, जिनकी बेस्ट फ्रेंड हैं ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। दुनियाभर में हर साल की तरह इस साल भी फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन सभी अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते है। कई सेलिब्रिटी अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करेंगे। हमे अक्सर लगता है कि सेलिब्रिटीज के दोस्त भी सेलिब्रिटी होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन 5 मशहूर अभिनेत्रियों की बेस्ट फ्रेंड से रुबरु करवाएंगे, जिनकी दोस्त ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर हैं। फिर भी इनकी दोस्ती आज तक बरकरार है। 

अनुष्का शर्मा और कनिका करवीनकोप 
कनिका और अनुष्का काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन, कनिका कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि, स्टाइलिस्ट और Entrepreneurs है। कनिका उन गिने चुने लोगों में शामिल थीं, जिन्होंने इटली में अनुष्का और विराट की शादी अटेंड की थी।

प्रियंका चोपड़ा और तमन्ना दत्त
प्रियंका चोपड़ा और तमन्ना दत्त की दोस्ती काफी पुरानी है। प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि,तमन्ना दत्ता और वो एक रूममेट्स के तौर पर मिले थे। अब इनकी दोस्ती को 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। 

परिणीति चोपड़ा और संजना बत्रा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और संजना बत्रा दोनों काफी अच्छे दोस्त है। संजना बत्रा चमक-धमक से दूर एक स्टाइलिस्ट है। दोनों को कई बार साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया है।  

दीपिका पादुकोण और उर्वशी  केशवानी
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की सबसे अच्छी दोस्त उर्वशी केशवानी है। कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर बैंगलोर एक शादी अटेंड करने गए थे, जहां उनका डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था। दरअसल, वो शादी उर्वशी केशवानी की ही थी।  

सोनम कपूर और संयुक्ता नायर
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और फैशन दीवा सोनम कपूर आहूजा की दोस्त है संयुक्ता नायर। जो लीला पैलेस में इंटीरियर डिज़ाइन और ऑपरेशन की CEO है। सोनम और संयुक्ता काफी अच्छी दोस्त हैं और अक्सर दोनों को एक साथ छुटि्टयां बिताते और खास मौकों पर सेलिब्रेट करते हुआ देखा जाता है। 



 

Tags:    

Similar News