Republic Day 2020: देशभक्ति से लबरेज इन गानों को सुनकर, देशभक्ति में डूब जाएंगे आप

Republic Day 2020: देशभक्ति से लबरेज इन गानों को सुनकर, देशभक्ति में डूब जाएंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-25 04:10 GMT
Republic Day 2020: देशभक्ति से लबरेज इन गानों को सुनकर, देशभक्ति में डूब जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देशभर में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने ​के लिए देशभक्ति से लबरेज गाने गाए जाते हैं। बॉलीवुड में भी बखूबी इस बात का ध्यान रखा जाता है और देशभक्ति से लबरेज गाने समय समय बनाएं जाते हैं। क्योंकि बिना संगीत के कोई भी फेस्टिवल हो... अधूरा सा लगता है। ऐसे में हम अपने राष्ट्रीय पर्व को अधूरा कैसे छोड़ सकते थे। इसलिए आज इस खास दिन पर हम आपको बता रहे हैं देशभक्ति से लबरेज कुछ लेटेस्ट गानों के बारे में। 

Full View

"तेरी मिट्टी"
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का सॉन्ग "तेरी मिट्टी" को सुनकर आपकी आंख से आंसू आ जाएंगे। यह बहुत ही इमोशनल सॉन्ग है। इसे मनोज मुन्तशिर ने लिखा है। बी प्राक ने इसे अपनी आवाज दी है। 

Full View

"ऐ वतन"
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर​ फिल्म "राज़ी" साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म थी। इस​ फिल्म में एक गाना था "ऐ वतन"। यह याना सुनकर जरुर इमोशनल हो जाएंगे। इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। इस गाने के बोल गुलज़ार साहब ने लिखे हैं। 

Full View

"जग्गा जितेया"
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" देशभक्ति की भावना से लबरेज फिल्म थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। फिल्म का सॉन्ग "जग्गा जितेया" काफी पसंद किया गया। दलेर मेहंदी की आवाज़ के साथ फ़ास्ट बीट का ये गाना राकेश कुमार ने लिखा है। इस गाने के कम्पोज़र शाश्वत सचदेव हैं। गाने ने सभी के अंदर एक अलग जोश भर दिया था। 

Full View

"वन्दे मातरम"
फिल्म "एबीसीडी 2" का सॉन्ग "वन्दे मातरम" बादशाह, दलेर मेहंदी, दिव्य कुमार और चाइल्ड आर्टिस्ट तनिष्का सांघवी ने गाया है। इस गाने को सुनकर आपके अंदर एक नया जोश भर जाएगा।

Full View

"सलाम इंडिया"
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मेरी कॉम, जो बॉक्सर मैरी कॉम की बायोपिक है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई ​थी। इस फिल्म का गाना "सलाम इंडिया" दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया गया था। इस गाने को सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया था। 

Tags:    

Similar News