Bollywood:"शिकारा" की रिलीज़ पर आमिर ने विधु विनोद को दी शुभकमानाएं, मेकर्स ने कहा- धन्यवाद

Bollywood:"शिकारा" की रिलीज़ पर आमिर ने विधु विनोद को दी शुभकमानाएं, मेकर्स ने कहा- धन्यवाद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-07 08:48 GMT
Bollywood:"शिकारा" की रिलीज़ पर आमिर ने विधु विनोद को दी शुभकमानाएं, मेकर्स ने कहा- धन्यवाद

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। शिकारा को मिल रही शानदार समीक्षा के बीच, सुपरस्टार आमिर खान ने अपने निर्माता-निर्देशक दोस्त विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म की रिलीज़ के लिए शुभकामनाएं दीं है। आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर विधु विनोद चोपड़ा सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,"आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं विनोद! शिकारा हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है। एक ऐसी कहानी जो बताई जानी चाहिए।"

 

विधु ने भी कहा धन्यवाद
सुपरस्टार की हार्दिक शुभकामनाओं से अभिभूत, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल ने अभिनेता को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े: आतंक के माहौल में पनपी खूबसूरत लवस्टोरी है "शिकारा", एक बार जरुर देखें

आमिर ने किया टीम को प्रोत्साहित
आमिर खान ने कई प्रोजेक्ट्स पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है और अपने जादू से बॉक्स ऑफिस पर राज करते आये हैं। अभिनेता की हार्दिक शुभकामनाओं ने निश्चित रूप से पूरी टीम को प्रोत्साहित किया है।

यह है फिल्म की कहानी
"शिकारा" में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है। यहीं नहीं, फिल्म में माइग्रेशन की वास्तविक फुटेज भी शामिल की गई है। विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा" ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।  

Tags:    

Similar News