एक्टर राजकुमार राव के ​पिता ने 60 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर राजकुमार राव के ​पिता ने 60 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-06 08:09 GMT
एक्टर राजकुमार राव के ​पिता ने 60 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के पिता सतपाल यादव का निधन हो गया है। सतपाल यादव लंबे समय से बीमार थे। गुरुग्राम में गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

राजकुमार राव अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता के इस तरह चले जाने से वे बहुत द्:खी हैं। वहीं साल 2017 में राजकुमार की मां का निधन हो गया था। उस दौरान राजकुमार फिल्म न्यूटन की शूटिंग में बिजी थे। मां के देहांत के तुरंत बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरु की दी थी। उन्होंने तब कहा था कि "मैं एक दिन में लौट आया क्योंकि मुझे पता था कि मेरी माँ ने मुझसे क्या प्यार किया होगा। मेरे लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाना, कार्य करना और अपने कर्तव्यों को पूरा करना। जीवन में उसकी सबसे बड़ी खुशी मुझे स्क्रीन पर देखना था। मेरे लिए प्रदर्शन करना कठिन था, लेकिन मुझे लगा कि उनकी उपस्थिति मुझे समर्थन दे रही है। ”

राजकुमार राव अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता के इस तरह चले जाने से वे बहुत द्:खी हैं। जाहिर है राजकुमार के फैंस को भी उनके बारे में यह बात जानकर दु:ख हुआ होगा। बता दें राजकुमार अलीगढ़, बरेली की बर्फी, स्त्री, न्यूटन, मेरी शादी में जरूर आना, ओमेर्टा जैसी कई फिल्मों काम करके अपने ​अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। राजकुमार राव  दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक छोटे से गांव से हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है।

Tags:    

Similar News