दुखद: राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन, रिद्धिमा कपूर ने शेयर की जानकारी

दुखद: राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन, रिद्धिमा कपूर ने शेयर की जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-14 06:02 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बहन ऋ​तु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर दी। रिद्धिमा कपूर ने अपनी बुआ के गुजर जाने पर इंस्टा पर पोस्ट लिखा और कहा कि "सबसे दयालु और सज्जन लोग जिनसे मैं मिली हूं - वे आपको फिर दोबारा वैसा महसूस नहीं कराते जैसे आप पहले किया करते थे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

बता दें ऋतु नंदा राज कपूर की बेटी हैं। साथ ही उनका बच्चन परिवार से भी गहरा ताल्लुक हैं, क्योंकि वह अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा की सास हैं। इस प्रकार देखा जाए तो ऋ​तु अमिताभ की समधन हुईं। 

Tags:    

Similar News