चंद्रमुखी अवतार में दिखीं नोरा फतेही, माधुरी दीक्षित को दिया अनोखे अंदाज में ट्रिब्यूट

चंद्रमुखी अवतार में दिखीं नोरा फतेही, माधुरी दीक्षित को दिया अनोखे अंदाज में ट्रिब्यूट

bhaskar user3
Update: 2021-07-28 13:12 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री नोरा फतेही अपनी आइडल के लिए कुछ खास करती दिखेंगी। इससे पहले भी कई बार नोरा अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं कि वह माधुरी की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगी। कलर्स टीवी पर आने वाले रिएलिटी शो डांस दीवाने 3 में नोरा का एक अलग अंदाज नजर आयेगा। नोरा फतेही देवदास फिल्म का डोला रे डोला पर डांस करती हुई अपनी आइडल माधुरी दीक्षित नेने को ट्रिब्यूट देती दिखेंगी। 

रियेलिटी शो डांस दिवाने में आने वाले वीकेंड में नोरा फतेही अपनी आइडल माधुरी दीक्षित के लिए कुछ अलग करती नजर आयेंगी। दरअसल शो डांस दीवाने के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नोरा फतेही अपनी आइडियल को ट्रिब्यूट भी देंगी। इसी के साथ नोरा ने अपने यू ट्यूब ब्लॉग में माधुरी से मिलने और उनके साथ शो जज करने का अपना अनुभव भी बताया। मीडिया को नोरा ये कई बार बता चुकी हैं कि माधुरी उनकी आइडल है। नोरा देवदास के चंद्रमुखी के अवतार में दिखेंगी। 

नोरा यह भी कहती नजर आई की अगर उन्हें माधुरी दीक्षित कि बायोपिक करने का मौका मिले तो वो भी करने के लिए तैयार हैं। नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित दोनों ही डांस की बड़ी फैन हैं। दुसरी तरफ माधुरी भी नोरा की प्रतिभा, डांस के प्रति उनके जुनून की कायल रही हैं। नोरा कुछ समय में भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आयेंगी। इन तस्वीरों में नोरा बहुत ही खुबसूरत नजर आ रही है, ये तस्वीरें जनता भी बहुत पसंद कर रही है।

वीडियो क्रेडिट-HUNGAMA

Tags:    

Similar News