PHOTOS: निक जोनस के म्यूजिक वीडियो 'स्पेसमैन' में प्रियंका का चैरी रेड लुक, सुनसान सड़कों पर भटकती नजर आईं

PHOTOS: निक जोनस के म्यूजिक वीडियो 'स्पेसमैन' में प्रियंका का चैरी रेड लुक, सुनसान सड़कों पर भटकती नजर आईं

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-13 06:27 GMT
PHOTOS: निक जोनस के म्यूजिक वीडियो 'स्पेसमैन' में प्रियंका का चैरी रेड लुक, सुनसान सड़कों पर भटकती नजर आईं

डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों मे रहती है। कई बार तो एक्ट्रेस को उनके लुक की वजह से ट्रोल किया जा चुका है लेकिन इस बार प्रियंका के हॉट रेड लुक की वजह से उन्हें काफी तारीफें मिल रही है। जी हां, हाल ही में प्रियंका पति निक जोनास के म्यूजिक वीडियो "स्पेसमैन" के लॉन्च पर चैरी रेड कलर की ड्रेस में नजर आई ,जिसमें उन्होंने कमाल के पोजेज दिए। कुछ फोटो में तो वो सुनसान सड़कों पर भटकती भी दिखाई दे रही है। 

देखिए प्रियंका का नया लुक

कुछ तस्वीरों को प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसमें फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे है।

निक जोनास का 11 गानों वाला तीसरा सोलो एल्बम "स्पेसमैन" 12 मार्च को रिलीज किया जा चुका है। प्रियंका ने पति के इस एल्बम का जमकर प्रमोशन किया है।

इस तस्वीरे में प्रियंका सड़कों में भटकती नजर आ रही है। 

कई तस्वीरों में प्रियंका पोज देती हुई दिख रही है तो कई में उनकी तस्वीरें रैंडम क्लिक्स की तरह नजर आ रही है।

प्रियंका ने ऊपर से लेकर नीचे तक रेड कलर का आउटफिट लिया है।

उनकी हील्स से लेकर लिपस्टीक भी हॉट रेड कलर की है।

कुछ घंटों में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में सनसनी की तरह फैल गई है। 

Tags:    

Similar News