रिया चक्रवर्ती हुई मुंबई से रवाना, सुशांत के फैंस ने जताई आपत्ति

रिया चक्रवर्ती हुई मुंबई से रवाना, सुशांत के फैंस ने जताई आपत्ति

Bhaskar Hindi
Update: 2021-04-17 09:39 GMT
रिया चक्रवर्ती हुई मुंबई से रवाना, सुशांत के फैंस ने जताई आपत्ति

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती लंबे वक्त तक जेल में रहने के बाद अब जमानत पर बाहर हैं। एक्ट्रेस कोशिश कर रही हैं कि, वो अपनी सामान्य जिंदगी की तरफ दोबारा लौट जाए। इस वजह से रिया अपने वैकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गई है। लेकिन सुशांत के फैंस को ये बाद पसंद नहीं आई और उन्होंने रिया को ट्रोल कर दिया है।

देखिए, रिया का वीडियो

  • मुंबई से रवाना होते हुए रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में रिया एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी की प्रोसेज में लगी हैं, लेकिन सुशांत के फैंस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं कि, वह आराम से घूम-फिर रही हैं, जिसके बाद से उन्हें एक बार फिर आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
  • वीडियो में बहुत से यूजर्स एक्ट्रेस को जमानती मुजरिम होने की बात कहकर रिया के शहर छोड़ने पर आपत्ती जता रहे हैं।
  • रिया के वेकेशन पर जाने को लेकर अब तक अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
  • इस वीडियो में रिया सिंपल लुक में कोविड गाइडलाइन का ख्याल रखते हुए नजर आ रही है और उन्होंने मास्क और फेस शील्ड भी लगा रखा है।

 

Tags:    

Similar News