Viral: ऐश्वर्या-अभिषेक के इस वीडियो को लेकर फैंस में छिड़ी बहस, मजेदार है कपल की कैमेस्ट्री

Viral: ऐश्वर्या-अभिषेक के इस वीडियो को लेकर फैंस में छिड़ी बहस, मजेदार है कपल की कैमेस्ट्री

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-26 09:19 GMT
Viral: ऐश्वर्या-अभिषेक के इस वीडियो को लेकर फैंस में छिड़ी बहस, मजेदार है कपल की कैमेस्ट्री

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी खूबसूरत कैमेस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैं। लेकिन जब भी वे सोशल मीडिया पर नजर आते हैं... छा जाते हैं। हालही में वे अपनी एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों अवॉर्ड शो के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे है। खास बात यह है कि इस वीडियो को लेकर फैंस में बहस छिड़ी हुई है।

यह भी पढ़े: "हैरी पॉटर" ने वीडियो शेयर कर किया सान्या को विश, बनाया उनके दिन को खास

दरअसल, वीडियो में अभिषेक अपना परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या का गाना शुरु होता है तो वे ऐश्वर्या को उनकी सीट से उठाकर स्टेज पर ले जाते हैं। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते हैं। डांस के दौरान दोनों बातें भी करते हैं और सा​थ ही उस पल को भी बहुत एंजॉय करते हैं। 

 

फैंस के ये है सवाल
इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस का कहना है कि उनका यह डांस पहले से प्लान था। वहीं कुछ का कहना है कि ऐश्वर्या का ये डांस अनप्लान्ड था। फैंस की इस बहस के चलते यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर दोनों की खूबसूरत कैमेस्ट्री जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News