नन्हीं अराध्या का स्टेज पर ऐसा डांस देख फैंस बोले मां की परछाई

नन्हीं अराध्या का स्टेज पर ऐसा डांस देख फैंस बोले मां की परछाई

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-19 06:05 GMT
नन्हीं अराध्या का स्टेज पर ऐसा डांस देख फैंस बोले मां की परछाई

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के प्रतिष्ठित बच्चन परिवार के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमिताभ या एश्वर्या का नहीं बल्कि नन्हीं अराध्या बच्चन का है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में रवाना होने से पहले ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर मशहूर डांसर श्यामक डावर के स्टूडियो पहुंची थी। उनके साथ ​अभिषेक बच्चन, मां वृदा राय, जया बच्चन और श्वेता बच्चन भी नजर आए।  

दरअसल, मौका था श्यामक डावर के 25वें समर फंक शो का जो मुंबई में उनके स्टूडियो में आयोजित हुआ। इस इवेंट में आराध्या ने अपनी डांस परफॉर्मेंस दी। आराध्या के परिवार ने उन्हें खूब चीयर किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उनके लुक की बात करेें तो आराध्या ने पिंक कलर की फ्रॉक और डेनिम जैकेट पहनी थी। साथ ही मैचिंग कलर बो लगाई थी।

वहीं ऐश्वर्या राय की बात की जाए तो ऐश्वर्या राय ने मल्टीकलर जैकेट के साथ जींस कैरी किया था। साथ ​अभिषेक बच्चन रेड कलर की हुड्डी में नजर आए। हालांकि पूरे फंक्शन में अमिताभ बच्चन कहीं नहीं दिखे। माना जा रहा है अमिताभ इस वक्त अपनी फिल्म चेहरे की शूटिंग में व्यस्त हैं।

7 साल की अराध्या ने इस इवेंट में जमकर मस्ती की। उन्होंने अपने डांस मूव्स से सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा। ऐसा पहली बार नहीं है कि आराध्या का ऐसा अंदाज देखने को मिला है। इससे पहले धीरूभाई अंबानी स्कूल में हुए कई फंक्शन में आराध्या ने अपने टैलेंट से सबको रूबरू करवाया है। अराध्या को देखकर कहा जा सकता है कि वे भी अपने माता पिता के नक्शे कदम पर चल रही हैं। वे बिल्कुल उन्हीं की परछाई हैं।

बता दें ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी के साथ घूमते फिरते नजर आती हैं। हालाकि कई बार उन्हें अराध्या के हाथ पकड़ने को लेकर ट्रोल किया गया है, क्योंकि ऐश्वर्या हर जगह बेटी का हाथ पकड़े हुए दिखाई देती हैं। 

Tags:    

Similar News