Flashback: इस बीमारी का शिकार हुए ​अमिताभ, याद आया मां का पल्लू... लिखा इमोशन पोस्ट

Flashback: इस बीमारी का शिकार हुए ​अमिताभ, याद आया मां का पल्लू... लिखा इमोशन पोस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-14 06:16 GMT
Flashback: इस बीमारी का शिकार हुए ​अमिताभ, याद आया मां का पल्लू... लिखा इमोशन पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत कुछ समय से नासाज चल रही है। पिछले दिनों वे लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। उसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने ठीक होने की जानकारी दी। लेकिन एक बार फिर बिग बी की हालत में गिरावट है, इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। दरअसल, अमिताभ की आंख में कुछ परेशानी हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। 

Full View

अमिताभ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "बायीं आंख फड़कने लगी, सुना था बचपन में अशुभ होता है। गए दिखाने डॉक्टर को , तो निकला ये एक काला धब्बा आंख के अंदर। डॉक्टर बोला कुछ नहीं है, उम्र की वजह से, जो सफेद हिस्सा आंख का होता है, वो घिस गया है। जैसे बचपन में मां अपने पल्लू को गोल बनाकर, फूंक मारकर, गरम करके आंख में लगा देती थीं, वैसा करो, सब ठीक हो जाएगा। मां तो हैं नहीं अब, बिजली से रुमाल को गरम करके लगा लिया है। पर बात कुछ बनी नहीं। मां का पल्लू, मां का पल्लू होता है!!"

पिछले दिनों पिता की याद में शेयर की पोएम
बिग बी के पोस्ट से साफ समझ आता है कि उन्हें अपनी मां की याद आ गई। पिछले दिनों अमिताभ ने अपने पिता संग भी अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। साथ बाबूजी को याद करते हुए इमोशन नोट भी लिखा। अमिताभ ने बाबूजी की एक कविता भी अपने फैंस से साझा की। 

प्रोफेशनल फ्रंट
अमिताभ जल्द ही फिल्म गुलाबो​ सिताबो में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना जैसे कलाकर है। इसके अलावा वे ब्रह्मास्त्र में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट संग नजर आएंगे। 

Tags:    

Similar News