देखिए, समुद्र के किनारे भागती अनन्या पांडे का ‘कहो ना प्यार है’ मूमेंट 

देखिए, समुद्र के किनारे भागती अनन्या पांडे का ‘कहो ना प्यार है’ मूमेंट 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-05 10:16 GMT
देखिए, समुद्र के किनारे भागती अनन्या पांडे का ‘कहो ना प्यार है’ मूमेंट 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉपुलर स्टार किड अनन्या पांडे ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वो बीच के किनारे भागती हुई नजर आ रही है। अनन्या ने अपनी इन तस्वीरों को ‘कहो ना प्यार है’ मूमेंट बताया है। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। हालांकि, फोटो में अनन्या ने बहुत सिंपल मेकअप के साथ एक वन पीस पहन रखा है। उनका ये लुक बीच के लिए परफेक्ट नजर आ रहा है। इस बात में कोई शक नहीं कि, अनन्या के इन पिक्चर्स को देखकर आपको ‘कहो ना प्यार है’ वाली अमीषा पटेल की याद आ जाएगी।

देखिए,अनन्या का पोस्ट

अनन्या ने अपने पोस्ट कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखती हैं,  "खुद के साथ मेरा कहो ना प्यार है मूमेंट। (लेकिन इसका अंत अच्छे से नहीं हुआ)"। हर तस्वीर में एक्ट्रेस ने अलग-अलग पोज दिया है। एक में वो समुद्र किनारे भाग रही है। दूसरे में वो मुस्कुराते हुए साइड पोज दे रही है। हालांकि, अनन्या की पोस्ट से ज्यादा उनके कैप्शन की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने कहो न प्यार के सीन को रिक्रिएट करने की बात लिखी है। 

अनन्या ने सफेद कलर की एक शार्ट ड्रेस पहनी हैं और इसके साथ उन्होंने एक ग्रीन कलर का जैकेट भी कैरी किया है। बहुत सिंपल मेकअप के साथ उनका लुक काफी क्यूट लग रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनन्या जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म "लिगर" में नजर आएंगी। इसके अलावा वह शकुन बत्रा के निर्देशन में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ भी एक दूसरे फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
 

Tags:    

Similar News