Sushant suicide case: अंकिता ने बिहार पुलिस को बताया- परेशान करती थीं रिया, इसलिए छुटकारा पाना चाहते थे सुशांत 

Sushant suicide case: अंकिता ने बिहार पुलिस को बताया- परेशान करती थीं रिया, इसलिए छुटकारा पाना चाहते थे सुशांत 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-29 17:26 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई/पटना। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती लगातार घिरती जा रही हैं। आज (बुधवार, 29 जुलाई) सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि रिया सुशांत को लगातार परेशान कर रही थी और वो रिया से छुटकारा पाना चाहते थे। अंकिता ने बताया कि फिल्म "मणिकर्णिका" के प्रमोशन के दौरान सुशांत ने उन्हें विश करने के लिए मेसेज किया था।

रिलेशनशिप से परेशान थे सुशांत
अंकिता के मुताबिक, फिल्‍म के लिए बधाई देने के बाद दोनों की काफी बातचीत हुई थी। इसी दौरान सुशांत काफी भावुक हो गए और बताया कि वह रिया के साथ रिलेशनशिप में काफी परेशान हो चुके हैं और इसे खत्म करना चाहते हैं। सुशांत ने बताया था कि रिया उन्हें काफी परेशान कर रही हैं। इससे पहले बुधवार को ही अंकिता ने एक ट्वीट भी किया था। उन्‍होंने एक तस्‍वीर शेयर की थी जिसमें लिखा है, "सच्‍चाई की जीत होती है।"

 

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR
बता दें कि मंगलवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने रिया पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। सुशांत के पिता ने सुशांत की खुदकुशी के लिए रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया है। केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची है।

रिया ने पटना में दर्ज मामले की जांच मुंबई में ट्रांसफर कराने की मांग की
इधर, रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने अपनी अर्जी में पटना में दर्ज मामले की जांच मुंबई में ट्रांसफर करने की मांग की है। न्यूज एजेंसी एनएनआई की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की बात कही है।

महाराष्ट्र सरकार ने CBI जांच से किया इनकार
मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। मुंबई पुलिस इसकी जांच में सक्षम है। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कई नेता और एक्टर कर चुके हैं। 

 

Tags:    

Similar News