क्या आपने देखा अनुष्का का ये हैवी ​जिम वर्कआउट, वीडियो हो रहा वायरल

क्या आपने देखा अनुष्का का ये हैवी ​जिम वर्कआउट, वीडियो हो रहा वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-21 01:57 GMT
क्या आपने देखा अनुष्का का ये हैवी ​जिम वर्कआउट, वीडियो हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। वे फिट रहने के लिए​ जिम में घंटों एक्सरसाइज करती हैं। हालही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे भारी भरकम  वजन के साथ डेडलिफ्ट वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो अनुष्का के फैन पेज पर शेयर किया गया है। 

बता दें अनुष्का हालही में विराट के साथ  ICC Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड ट्रिप से लौटी थीं। ट्रिप से वापस आने के बाद उन्होंने वापस अपना रुटीन वर्क शुरु कर दिया है। शनिवार को जब बाकी लोग वीकेंड का मजा ले रहे थे तब अनुष्का शर्मा सीधे जिम जा पहुंचीं और उन्होंने जमकर वर्कआउट किया। बताया जा रहा है कि जो वर्कआउट अनुष्का वीडियो में करती नजर आ रही हैं। उसे करना बहुत मुश्किल होता है। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्मी जीरो में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ शाहरुख और कटरीना भी थी। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अनुष्का की एक्टिंग को सभी ने बहुत पसंद किया। इसके अलावा अनुष्का जल्द ही वेब सीरीज प्रोडक्शन में हाथ अजमा रही हैं। उनकी वेबसीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 

हालही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने अपनी शादी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने इतनी जल्दी शादी क्यों की? अनुष्का ने बताया कि "हमारी ऑडियंस हमसे इतनी ज्यादा जुड़ी हुई है जितनी इंडस्ट्री भी नहीं जुड़ी है। ऑडियंस कलाकारों को सिर्फ स्क्रीन पर देखना चाहती है। उन्हें आपकी निजी जिंदगी से कुछ मतलब नहीं है।"

Tags:    

Similar News