Article 15 Review: सेलेब्स ने कहा- 'मस्ट वॉच', ये हो सकता है पहले दिन का कलेक्शन

Article 15 Review: सेलेब्स ने कहा- 'मस्ट वॉच', ये हो सकता है पहले दिन का कलेक्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-27 09:18 GMT
Article 15 Review: सेलेब्स ने कहा- 'मस्ट वॉच', ये हो सकता है पहले दिन का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। विवादों में चल रही आयुष्मान खुराना की फिल्म "आर्टिकल 15" की बुधवार को मुम्बई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान कई सेलेब्स फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने अपनी राय व्यक्त की है। किसी ने भी इस बारे में निगेटिव रिव्यू नहीं दिया। सभी ने कहा कि इस फिल्म को जरुर देखें। 


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी फिल्म की ​स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस ने आयुष्मान की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "आयुष्मान खुराना और सभी का बेहतरीन काम। सभी को बधाई। इस फिल्म को बनाने के लिए शुक्रिया। आर्टिकल 15 जरूर देखना चाहिए।"" स्वरा ने एक्टर मोहम्मद जाशीन आयूब को टैग करते हुए उनकी उम्दा अदाकारी की भी तारीफ की है।

तापसी पन्नू को भी य​ह​ फिल्म बहुत पसंद आई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "बातें बहुत हुई काम शुरू करें क्या?? कम स्पेस होने की वजह से सभी कलाकारों का नाम नहीं लिख सकती। हर किसी का नाम लिए जाने की जरूरत है, इसलिए मैं बस क्लैपिंग के साथ एंड कर रही हूं।""


फेमस डांसर शक्ति मोहन ने भी इस फिल्म को मस्त वॉच बताया। 

 

अंगद बेदी ने मूवी को पावरफुल बताते हुए सभी किरदारों की जमकर तारीफ की। 

 

 

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने फिल्म पर गर्व जताया है।

 


मनीष पॉल ने आर्टिकल 15 को ब्रिलियंट बताते हुए आयुष्मान खुराना के काम की तारीफ की है।

बता दें यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है।  ये फिल्म 2014 में बदायूं में हुए रेप-मर्डर केस के बैकड्रॉप पर बनी है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन 5.25 करोड़ का कारोबार कर सकती है। फिलहाल इस फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। एक समुदाय के लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जाहिर की है। 

Tags:    

Similar News