Amitabh Bachchan b'day: 78 वर्ष के हुए महानायक, एक्टिंग की दुनिया में यूं रखा था कदम

Amitabh Bachchan b'day: 78 वर्ष के हुए महानायक, एक्टिंग की दुनिया में यूं रखा था कदम

Manmohan Prajapati
Update: 2020-10-11 05:01 GMT
Amitabh Bachchan b'day: 78 वर्ष के हुए महानायक, एक्टिंग की दुनिया में यूं रखा था कदम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज अपना 78 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उनका असली नाम अमिताभ हरिवंशराय बच्चन है, लेकिन उनके फैंस उन्हें बिग बी, शहंशाह, एंग्री यंग मेन और महानायक जैसी कई नामों से जानते हैं। उनकी आवाज, एक्टिंग, आदकारी कविता का पंक्तियां, लिखावट सहित ना जाने कितनी ही चीजों के फैंस हैं। आज इस मौके पर फैंस ने अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। वहीं एक्टर ने भी सभी को धन्यवाद दिया। 

अमिताभ जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करना पड़ी। लगातार 12 फिल्में फ्लॉप भी हुईं, लेकिन हार नहीं मानी। आज जन्मदिन के मौके पर भी वे अपने घर पर नहीं होंगे, बल्कि केबीसी शो में मौजूद रहेंगे। उनके इस जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...

महामारी के बीच बेल बॉटम शूटिंग मुश्किल था: जैकी

जन्म
अमिताभ का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन के यहां हुआ। अमिताभ की मां तेजी बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं, उनके पिता, हरिवंश राय बच्चन एक प्रसिद्ध कवि थे। अमिताभ इंजीनियर बनना चाहते थे और फिर बाद में एयरफोर्स उनकी पहली पसंद बन गई। लेकिन दोनों ही सपने पूरे नहीं हो पाए।

शिक्षा
बच्चन ने दो बार एम. ए. की डिग्री ली है। मास्टर ऑफ आर्ट्स उन्होंने इलाहाबाद के ज्ञान प्रबोधिनी और बॉयज हाई स्कूल तथा उसके बाद नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में पढ़ाई की जहां कला संकाय में प्रवेश दिलाया गया। अमिताभ बाद में अध्ययन करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज चले गए जहां इन्होंने विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 

नौकरी
बच्चन ने रेडियो पर आवाज दी, लेकिन ऑल इंडिया रेडियो ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था, उन्हें वो आवाज पसंद नहीं आई। उनकी जॉब कोलकाता में लगी, लेकिन उनकी आय पांच सौ रुपए, जिसमें से कटके करीब 460 रुपए मिलते थे। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अभिनय में अपना कॅरियर आजमाने के लिए कोलकता की नौकरी छोड़ दी थी।

नागिन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा

एक्टिंग की दुनिया में कदम
फिल्मी दुनिया में अमिताभ बच्चन ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1969 में "भुवन शोम" में अपनी आवाज देकर की थी, इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। वहीं फिल्म "सात हिंदुस्तानी" से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि यहां उन्हें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी और वे 1973 तक एक असफल अभिनेता के रूप में ही देखे गए। इस दौरान उनकी करीब 12 फिल्में फ्लॉप हुईं और सिर्फ दो फिल्में हिट रहीं। 

1973 में उन्होंने हिट फिल्म "जंजीर" दी, इस फिल्म के साथ, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना पहला फिल्मफेयर नामांकन अर्जित किया। वहीं "अंगरी यंगमैन" में भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। अब तक अमिताभ 200 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। कोरोना काल में फिल्म गुलाबो सिताबो में उनकी भूमिका ने दर्शकों के दिल को छू लिया। 

वर्ष 2000 में, अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सीजन 1 की मेजबानी की। वह आज तक केबीसी होस्ट करते आ रहे हैं।78 साल के होने के बाद भी अमिताभ बच्चन को बॉलिवुड के व्यस्ततम अभिनेताओं में गिना जाता है।

 
  

Tags:    

Similar News