बॉलीवुड के फेमस एक्शन डायरेक्टर और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन

बॉलीवुड के फेमस एक्शन डायरेक्टर और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-27 09:30 GMT
बॉलीवुड के फेमस एक्शन डायरेक्टर और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के पिता का आज (सोमवार) दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया। अजय के पिता वीरू देवगन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के सांताक्रूज हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। मेडीकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। पिता की तबीयत खराब होने की वजह से अजय अपनी फिल्म "दे दे प्यार दे" के प्रमोशनल इवेंट भी कैंसिल कर चुके थे। फिल्म जगत में वीरू देवगन के निधन की खबर के बाद से शोक छाया हुआ है। 

बता दें कि वीरू देवगन बॉलीवुड के फेमस एक्शन डॉयरेक्टर थे। उन्हें एक्शन फिल्मों के लिए पूरा बॉलीवुड जानता है। उन्होंने 1994 दिलवाले,  1983 हिम्मतवाला, 1988 शहंशाह जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर एक्शन डॉयरेक्टर के तौर पर काम किया है। 80-90 के दशक की फिल्मों में वीरू देवगन ने एक्शन और फाइट की सीन को भी कॉरियोग्राफ किया था। वीरू देवगन का जन्म 1974 अमृतसर में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम वीणा देवगन है। वीरू देवगन के दो बेटे हैं अजय देवगन और अनिल देवगन।

क्या है कार्डियक अरेस्ट
कार्डियक अरेस्ट तब होता है, जब दिल के अंदर वेंट्रीकुलर फाइब्रिलेशन पैदा हो। आसान भाषा में कहें तो इसमें दिल के भीतर विभिन्न हिस्सों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान गड़बड़ हो जाता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन पर बुरा असर पड़ता है। इसके इलाज के लिए कार्डियोपल्मोनरी रेसस्टिसेशन (CPR) दिया जाता है। इससे हार्ट रेट नियमित किया जाता है। डिफाइब्रिलेटर के जरिए बिजली के झटके दिए जाते हैं। जिससे दिल की धड़कनों को वापस लाने में मदद मिलती है।  

Tags:    

Similar News