Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने ऐसे किया दर्शकों के दिलों पर राज 

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने ऐसे किया दर्शकों के दिलों पर राज 

Manmohan Prajapati
Update: 2020-07-18 05:37 GMT
Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने ऐसे किया दर्शकों के दिलों पर राज 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज यानी 18 जुलाई को अपना 38वां जन्‍मदिन मना रही हैं। साल 2003 में आई फिल्म "द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आपको बता दें कि प्रियंका दो बार दुनिया की सौ सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार रही हैं। 

एक छोटे से शहर से आई प्रियंका आज बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमा रही है। खास बात यह कि उन्होंने यह सब बिना किसी फिल्मी गॉडफादर और बैकग्राउंड के करके दिखाया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ खास बातें।

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के जीवन पर बनने जा रही है फिल्म


17 साल की उम्र में प्रियंका मिस इंडिया प्रतियोगिता में सेकंड रनरअप रहीं। इसके बाद प्रियंका ने "मिस वर्ल्‍ड" का खिताब जीता। यहां उन्होंने सिर्फ खिताब नहीं बल्कि कर किसी के दिल को जीत लिया। इस सम्मान को पाने वाली वह पांचवीं भारतीय थीं। इसके बाद प्रियंका एक तमिल फिल्म थामिजन में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखीं।


हालांकि बॉलीवुड में वे एक साल बाद आईं, लेकिन फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कइ एक से बढ़कर एक फिल्म दीं। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं रुकीं, बल्कि उन्‍होंने हॉलीवुड का भी रुख किया। प्रियंका ने अमेरिकन टीवी सीरीज "क्‍वांटिको" से अपनी शुरुआत की। इस शो के लिए प्रियंका को 2 बार "पीपल्‍स चॉइस अवॉर्ड" मिला।

शकुंतला देवी के ट्रेलर को कई सेलेब्रिटीज ने सराहा


इसके बाद प्रियंका हॉलीवुड फिल्म "बेवॉच" में नजर आईं, जिसमें वह नेगेटिव रोल में थीं। इस फिल्म में उनके साथ ड्वेने जॉनसन और जैक एफ्रॉन लीड रोल में थे। इस फिल्म में एक नेगिटिव रोल निभाने के बावजूद प्रिंयका ने दर्शकों के दिल में एक अलग छाप छोड़ी।

प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ पॉपुलर लेखक अरविंद अदिगा की किताब "द व्हाइट टाइगर" आधारित फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ तीन प्रोजेक्ट साइन किए हैं। जिनमें पहला रियलिटी शो "संगीत" और दूसरा "सिटाडेल" और तीसरा शो "शीला" है।
 

Tags:    

Similar News