हिंदी सिनेमा की इन 5 मशहूर अभिनेत्रियों ने किए अपने से छोटे दूल्हे से शादी

हिंदी सिनेमा की इन 5 मशहूर अभिनेत्रियों ने किए अपने से छोटे दूल्हे से शादी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-11 07:08 GMT
हिंदी सिनेमा की इन 5 मशहूर अभिनेत्रियों ने किए अपने से छोटे दूल्हे से शादी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भारतीय समाज में शादी परंपराओं के मुताबिक होती है और हमारी परंपरा कहती हैं कि, लड़की की उम्र लड़के से कम होनी चाहिए। लेकिन बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने जाति, धर्म और उम्र को दरकिनार करते हुए परंपराओं की इन बेड़ियों को तोड़ दिया और अपने से कम उम्र के लड़कों से शादी की। शादी के बाद ये सभी अभिनेत्रियां आज अपने-अपने पार्टनर के साथ काफी खुश है। फीमेल सेलेब्रिटीज का इस ट्रेंड को तोड़ना भारतीय समाज में एक बड़े परिवर्तन की ओर इशारा करता है। क्योंकि लोग इस तरह की चीजें देखकर जागरुक होंगे और समझ पाएंगे कि, प्यार करने के लिए जाति, धर्म और उम्र देखने की जरुरत नहीं होती है। चलिए अब आपको बताते हैं 5 पॉपुलर फीमेल एक्ट्रेसस, जिन्होंने अपने से कम उम्र के लाइफपार्टनर के साथ शादी रचाई।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर
बॉलीवुड की फेमस अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में कश्मीर के रहने वाले एक बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि, उर्मिला के पति मोहसिन उनसे 9 साल के छोटे है। बता दें कि, उर्मिला ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। जिसके लिए उन्हें की अवॉर्ड भी मिल चुके है। अपनी एक्टिंग के दम पर उर्मिला ने खूब नाम कमाया और वो कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ी थी लेकिन उसके बाद उर्मिला ने पार्टी बदल दिया और शिवसेना का दामन थाम लिया।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ
बॉलीवुड की पहली डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा ने भले ही हिंदी सिनेमा से ब्रेक ले लिया हो लेकिन हर साल अपनी आईपीएल टीम "पंजाब किंग्स" के साथ भारत में चर्चा का विषय बनती है। प्रीति ने अपने से 10 साल छोटे जीन गुडइनफ से साल 2016 में बिना किसी को बताए गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की शादी लॉस एंजिलिस में हुई इसलिए किसी को इस बात की कानो-कान खबर नहीं हुई। बता दें कि, प्रीति जिंटा के पति जीन गुडइनफ एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं और वो अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ही रहते है। 

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने से 3 साल छोटे एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों ने साल 2007 में अपने परिवार की मर्जी से ये शादी की थी। ऐश्वर्या का इंडस्ट्री में आने के बाद सलमान खान से अफेयर था लेकिन आपसी विवाद के चलते वो रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और अभिनेत्री ने आगे चलकर अभिषेक से शादी कर ली। आज ऐश्वर्या और अभिषेक की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या का जन्म साल 2011 में हुआ था। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 
हिंदी सिनेमा की बहुत कम अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपना सफर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तय किया हो। इतना ही नहीं हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान भी बनाई हो। उनमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी है। प्रियंका ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर हॉलीवुड में खूब नाम कमाया और साल 2018 में अपने से 11 साल छोटे निक जोनस से शादी कर ली। बता दें कि, निक एख हॉलीवुड स्टार और सिंगर है। इन दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ-साथ क्रिस्चन तरीके से भी हुई थी। प्रियंका और निक ने  दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्‍मैद भवन में शादी की थी। 

सोहा अली खान और कुणाल खेमू 
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी अपने से कम उम्र के एक्टर से शादी की है। सोहा ने साल 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। बता दें कि, कुणाल खेमू....सोहा अली खान से 5 साल के छोटे है। दोनों शादी के बाद एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे है। इनकी एक प्यारी सी बेटी भी हैं, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है।

Tags:    

Similar News