CAA Protest: मुम्बई के क्रांति मैदान में होगा प्रदर्शन, फरहान-जावेद समेत नामी एक्टर्स होंगे शामिल

CAA Protest: मुम्बई के क्रांति मैदान में होगा प्रदर्शन, फरहान-जावेद समेत नामी एक्टर्स होंगे शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-19 04:11 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। नागरिकता संसोशन कानून को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में विरोध कायम है। इसी वजह से आज मुम्बई के क्रांति मैदान में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जहां CAA के विरोध में कई बॉलीवुड सेलेब्स प्रदर्शन करेंगे। ये विरोध प्रदर्शन शाम 4 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक चलेगा। इस बात की जानकारी एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर दी है। 

एक्टर फरहान अख्तर ने नेशनल सिटीजनशिप को लेकर एक तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके ​खिलाफ आंदोलन क्यों करना चाहिए। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा कि  "यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।"

इतना ही नहीं एक्टर जावेद अख्तर भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने ने भी सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया है। बता दें कि फरहान और जावेद के अलावा कई एक्टर्स जैसे स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, जीशान अय्यूब, सयानी गुप्ता, रेणुका श्हाणे और हूमा कुरैशी जैसे कई कलाकार नागरिकता संशोधन कानून पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता पर भी एक्टर्स ने अपना रिएक्शन दिया था। इतना ही नहीं दिल्ली की कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा चुका है। 

Tags:    

Similar News