सलमान की फिल्म पर छाया संकट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #BoycottDabangg3

सलमान की फिल्म पर छाया संकट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #BoycottDabangg3

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-29 10:04 GMT
सलमान की फिल्म पर छाया संकट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #BoycottDabangg3

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ए​क बार फिर अपनी फिल्म  ‘दबंग 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, ‘दबंग 3’ के टाइटल सॉन्ग ‘हुड़ हुड़ दबंग’ में सलमान को साथ कुछ साधु संतों को डांस करते दिखया गया है, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इससे उनकी धार्मिक ​भानवाएं आहत हुई है। इस वजह से सोशल मीडिया पर #BoycottDabangg3 ट्रेंड भी कर रहा है। 

‘हुड़ हुड़ दबंग" गाने में सलमान के बैकग्राउंड में साधु संत हाथ में गिटार लेकर डांस कर रहे हैं। गाने के बीच में शिव जी, राम और कृष्ण जी को भी दिखाया गया है। सलमान उनका आर्शीवाद लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर लोग इन्हीं बातों को लेकर #BoycottDabangg3 ट्वीट कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही इसे बैन करने की मांग कर र​हे हैं।

लोगों का कहना है कि क्या सलमान की फिल्म में कोई मुल्ला या मौलवी इस तरह डांस करते हुए दिखाई देता है। सलमान उन्हें अपनी फिल्मों में क्यों नहीं नचवाते हैं। लोगों का कहना है कि साधु संतों के डांस को सलमान ने असभ्य तरीके से पेश किया है। इसलिए लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। 

सलमान की पिछली फिल्म "लवयात्री" को भी उसके नाम के कारण विरोध का सामना करना पड़ा था। लोगों का कहना था कि फिल्म् का टाइटल नवरात्रि से मिलता जुलता है, जिसके चलते लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस वजह से सलमान को लीगल प्रोसीजर का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन कोर्ट ने उन्हें इस केस में राहत प्रदान की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भविष्य में फिल्म के नाम, गाने या कंटेट को लेकर किसी भी तरह की कोई एफआईआर नहीं होगी।

बता दें इस फिल्म में सलमान के सा​थ सोनाक्षी और सई मांजरेकर हैं। फिल्म का निर्देशन​ ​प्रभुदेवा ने किया है और ​इसका निर्माण सोहेल खान द्वारा किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News