LOCKDOWN: घर लौटने के लिए पैदल निकले मजदूर को लेकरअनुराग कश्यप का सरकार पर हमला, कहा- लोग गाली देते थे, जब...

LOCKDOWN: घर लौटने के लिए पैदल निकले मजदूर को लेकरअनुराग कश्यप का सरकार पर हमला, कहा- लोग गाली देते थे, जब...

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-28 08:19 GMT
LOCKDOWN: घर लौटने के लिए पैदल निकले मजदूर को लेकरअनुराग कश्यप का सरकार पर हमला, कहा- लोग गाली देते थे, जब...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के कहर से पूरा विश्व सहमा हुआ है। विश्व भर में अबतक 27,761 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, तो वहीं भारत में भी 20 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है। अब ऐसे में अपने घर, गांव से दूर रह रहे मजदूर पैदल ही अपने घर को लौट रहे हैं। मजदूरों के पैदल लौटने पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भारत सरकार पर हमला बोला है।

अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने केन्द्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई है। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके ट्वीट का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग भारत सरकार का समर्थन करते हुए अनुराग कश्यप को खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

LOCKDOWN: दीपिका ने कैटरीना पर लगाया चोरी का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

वायरल हो रहा ट्ववीट
अनुराग कश्यप ने मजदूरों की बेबसी को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "बहुत लोग गाली दे रहे थे जब मैंने कहा था उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं। देख लो भई सड़कों पे। दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को जैसे वापिस लाया गया है, क्या इनको इनके घर नहीं पहुंचाया जा सकता?"

 

CORONA VIRUS: अब बच्चे संभालेंगे लॉकडाउन की कमान, ऋतिक रोशन ने की ये अपील

बता दें, भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोग सड़कों पर उतरने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे में इस खतरनाक वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।

Tags:    

Similar News