- कृषि कानूनों पर किसानों का 58वें दिन भी प्रदर्शन जारी है, ऐसे में किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है।
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में मनाई जाएगी।
- सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 60 अंक नीचे
- नर्मदा नदी में गंदे पानी और मैला का मिलना चिंताजनक : केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल
- यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान, 3 फरवरी से होंगे इम्तिहान
CORONA VIRUS: अब बच्चे संभालेंगे लॉकडाउन की कमान, ऋतिक रोशन ने की ये अपील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के कहर के चलते देशभर को लॉकडाउन किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। तमाम सेलेब्स बार-बार फैंस से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने फैंस से बेहद ही खास अपील की है। उन्होंने अपने नन्हें फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लॉकडाउन की कमान बच्चों को संभालने की बात कह रहे हैं। ऋतिक के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
ऋतिक ने की खास अपील
सोशल मीडिया पर शेयर इस खास वीडियो में ऋतिक देश के छोटे बच्चों से अपील कर रहे हैं। वीडियो में वो कहते हैं कि "अब घर के बच्चों को अपने कंधों पर ये जिम्मेदारी उठानी होगी कि वो अपने बड़ों को समझाएं। बच्चों को घर के बड़ों को ये समझाना होगा कि घर से बाहर जाने में कोई समझदारी नहीं है।"
ऋतिक आगे कहते हैं कि "बच्चों मुझे आपकी मदद चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि आपकी मदद से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे। कुछ बड़े हैं जो सिर्फ नाम के ही बड़े हैं और वो किसी की नहीं सुनते हैं। ये बड़े सिर्फ आपकी सुनते हैं। इसलिए आपको ये जिम्मेदारी लेनी होगी और उन्हें समझाना होगा कि कि कोरोना को घर पर रहकर हराना है।"
CORONAVIRUS: मदद को आगे आए स्टार्स, किसी ने दिए 50 लाख तो किसी ने 1 करोड़, जानें किस-किस ने की मदद
SONG RELESE: बादशाह के गेंदा फूल में लगा बंगाली-पंजाबी तड़का, लाल जोड़े में खूबसूरत लगीं जैकलीन
बता दें, इससे पहले भी ऋतिक कई बार लॉकडाउन की अपील कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बीएमसी कर्मियों को मास्क भी बांटे थे। उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए लिखा था, "ऐसी कठिन घड़ी में हमें समाज और उन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर वह काम करना चाहिए जो हम कर सकते हैं। मैंने एन-95 और एफएफपी3 मास्क बीएमसी कर्मियों और अन्य देखरेख करने वाले लोगों के लिए खरीदे हैं।"
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।