Lakme Fashion Week 2025: अनीत पड्डा ने पहली बार फैशन वीक में किया रैंप वॉक, ग्रैंड फिनाले की शुरुआत में ही बनीं शो स्टॉपर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों लैक्मे फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है, जिसके ग्रैंड फिनाले में एक्ट्रेस अनीत पड्डा शामिल हुईं। फिनाले की शुरुआत में ही एक्ट्रेस ने पहली बार रैंप वॉक किया। उनके वॉक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनीत पड्डा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हाल ही में 'सैयारा' फिल्म से की। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अब आने वाले समय वो कई फिल्मों में जल्द नजर आ सकती हैं। फिलहाल अनीत का रैंप का वीडियो फैंस काफी पसंद कर रही है।
अनीत पड्डा ने खूबसूरत गाउन में बिखेरा जलवा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अनीत पड्डा रैंप वॉक करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस शाइनिंग गाउन पहने दिख रही हैं, जो उनके लुक को काफी निखार रहा है। अंत में रैंप वॉक से जाते समय अभिनेत्री ने प्रशंसकों को फ्लाइंग किस दिया। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान उनके लुक को बेहद ही क्यूट और सुंदर बना रही है।
एक्ट्रेस बनीं शो स्टॉपर
वायरल वीडियो के अनुसार अनीत पड्डा लैक्मे फैशन इवेंट के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत करने वाली शो स्टॉपर बनीं। एक्ट्रेस का अंदाज नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है।इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस के रिेएक्शन सामने आने लगा हैं। एक यूजर ने कहा, ‘यह उनका पहली बार रैंप वॉक था। वह वास्तव में बहुत घबराई हुई थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे बखूबी किया। हमें उनके आत्मविश्वास की सराहना करनी चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने बहुत अच्छा किया, क्योंकि उनका यह पहला रैंप वॉक था।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा, 'स्टनिंग डेब्यू रनवे पर।'
Created On :   13 Oct 2025 12:11 PM IST