Rekha Birthday 2025: 71 की हुईं बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी क्वीन रेखा, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हिंदी फिल्म जगत की सुपरहिट अदाकारा भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। 10 अक्टूबर 1954 को जन्मी रेखा हिंदी सिनेमा की उन चंद हिरोइन में शुमार हैं, जो बेहद खूबसूरत तो हैं ही, वे बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। रेखा का जीवन एक बेहद ही उतार चढ़ाव भरी कहानी है, जिसमें कई रंग बिखरे पड़े हैं। उन्होंने करीब 180 से अधिक फिल्मों में काम किया और आज भी उनके फैंस की कमी नहीं है। रेखा हमेशा ही टाइमलेस ब्यूटी क्वीन रही हैं। आज भी अगर किसी इवेंट या फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देती नजर आ जाएं तो उनके चाहने वाले दिल थामने पर मजबूर हो जाते हैं।
चेन्नई में हुआ जन्म
रेखा का जन्म चेन्नई में एक एक्टिंग परिवार हुआ, इनके पिता तमिल अभिनेता जैमिनी गणेशन और माता तेलगू अभिनेत्री पुष्पवल्ली थीं। रेखा की मां को उनके पिता ने पत्नी का दर्जा भी नहीं दिया था। रेखा के जन्म के समय उनके माता पिता शादीशुदा नहीं थे। रेखा की एक सगी बहन, एक सौतेला भाई और पांच सौतेली बहनें हैं। उन्होंने चेन्नई में अपनी पढ़ाई की।
एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना रेखा के लिए महज एक इत्तेफाक नहीं था, बल्कि यूं कहें कि यह एक मजबूरी थी। कहा जाता है कि रेखा को एक्टिंग में ज्यादा इंट्रेस्ट नहा था, लेकिन रेखा के परिवार की आर्थिक स्थिती अच्छी न होने कारण उनको अपना स्कूल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और उन्होंने इसकी शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की।
यह भी पढ़े -नोटबंदी में बुरी तरह प्रभावित हुआ बिजनेस, 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में सामने आया राज कुंद्रा का बयान
मिले कई अवॉर्ड
रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर बहुत ही उतार और चढ़ाव वाला रहा। रेखा ने अपने जीवन में लगभग 180 फिल्में की, जिनमें से कुछ फिल्में सफल हुई और कुछ में वे असफल भी रही, किन्तु वे फिल्म करती रहीं। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है, दो बार बेस्ट एक्ट्रेस का और एक बार सपोर्टिंग एक्ट्रेस। इसके अलावा रेखा को 2010 में भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित भी किया था।
ऐसी रही पर्सनल लाइफ
रेखा हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं उन्होंने दो शादियां की थीं। एक्टर विनोद मेहरा से और दूसरी शादी बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से की थी। रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की भी खूब अफवाहें थीं जिसके चलते वह विवादों में रही।
Created On :   10 Oct 2025 2:38 PM IST












