Dhurandhar 2: 15 करोड़ तक की कमाई करने के बाद भी 'धुरंधर 2' नहीं बन पा रही 'नंबर 1', जानें कौन सी फिल्में चल रहीं आगे

15 करोड़ तक की कमाई करने के बाद भी धुरंधर 2 नहीं बन पा रही नंबर 1, जानें कौन सी फिल्में चल रहीं आगे
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। साथ ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन फिर भी अभी नंबर 1 नहीं बन पाई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्में अब भी आगे चल रही हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इस फिल्म में कई मंझे हुए कलाकारों ने काम किया है। जिसमें रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन शामिल हैं। वहीं, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए 16 दिन बीत चुके हैं, इस बीच इसने बहुत ही शानदार कमाई करके इतिहास रच दिया है। लेकिन फिर भी अभी कई सारी ऐसी फिल्में हैं, जिसको धुरंधर 2 टक्कर नहीं दे पाई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि धुरंधर 2 को वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए कितनी और कमाई करनी होगी।

कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

धुरंधर 2 के कलेक्शन के बारे में जानें तो, इस फिल्म ने रिलीज होने के 15 दिनों में ही लगभग 18.30 करोड़ रुपए का नेट कलेक्श किया है। साथ ही सिर्फ इंडिया में ही इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1122.77 करोड़ रुपए और कुल नेट कलेक्शन अब तक 937.82 करोड़ रुपए हो गया है। विदेशों में फिल्म ने सिर्फ 15 दिन में ही 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इससे दुनियाभर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1492.77 करोड़ रुपए तक दर्ज किया गया है।

धुरंधर 2 किन फिल्मों से है पीछे?

धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1492 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके बाद अब ये फिल्म 15 सौ करोड़ रुपए की बनने वाली फिल्म है लेकिन सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बनने में अब भी ये काफी पीछे है। ऐसी तीन फिल्में हैं जो अब भी इससे आगे चलरही हैं, उनमें बाहुबली 2, पुष्पा 2 और दंगल शामिल हैं। जानें इन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में-

दंगल- आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। चीन में इसकी जबरदस्त सफलता ने फिल्म की कमाई को 2,070 करोड़ के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसे मात देने के लिए धुरंधर 2 को 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी।

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी ये फिल्म फिलहाल वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म की पोजिशन पर है। इसने 1810.60 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को मात देने के लिए धुरंधर 2 को 300 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे।

पुष्पा 2- वहीं वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 तीसरे नंबर पर काबिज है। इसने वर्ल्डवाइड 1742.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को मात देने के लिए धुरंधर 2 को 250 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे।

Created On :   3 April 2026 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story