Dhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पर कॉपी होने का लगा आरोप, तो जानें क्या है पूरा मामला?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 फिल्म रिलीज होने के बाद से ही बंपर कमाई कर रही है और सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को एक तरफ हिंदी सिनेमी की सबसे शानदार फिल्म बताया जा रहा है, तो एक तरफ पॉलिटिकिल प्रोपेगेंडा को लेकर इसकी निंदा की जा रही है। इसी बीच सबसे चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक फिल्ममेकर और लेखक ने धुरंधर द रिवेंज पर कॉपी किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही दावा भी किया है कि मूवी मेकर्स ने ये कहानी चुराई है।
क्या है पूरा मामला?
टेली रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म राइटर और निर्देशक संतोष कुमार R.S ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी 2023 की मूल कहानी को राजनीतिक प्रोपेगेंडा में बदल दिया है। उनका दावा है कि उन्होंने ये स्क्रिप्ट बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ शेयर की थी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इसमें वे आदित्य रॉय कपूर को मुख्य स्टार रखने वाले थे।
यह भी पढ़े -व्हिस्लिंगवुड्स इंटरनेशनल स्कूल में कैलाश खेर की पाठशाला, छात्रों को संगीत की दुनिया से कराया रूबरू
संतोष कुमार ने दिए पुख्ता सबूत
संतोष कुमार ने संचार माध्यमों की मदद से सबूत भी इकट्ठा करे हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में सबूत के तौर पर स्क्रिप्ट के कुछ पन्ने भी दिखाए हैं। इसके बाद उन सबूतों में कितनी सच्चाई है, इसका पता अब तक नहीं चला है। वहीं, अब वे कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी में लगे हुए हैं, जिससे पूरे सोशल मीडिया पर बवाल देखने को मिल रहा है। एक तरफ लोग धुरंधर 2 की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग इसकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। साथ ही इसको राजनीतिक प्रोपेगेंडा भी बता रहे हैं। लेकिन फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़े -सतिंदर सरताज के गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, अब अहाना और दानिश भी हुए इस जादू के शिकार
कमाई में अब भी शानदार चल रही धुरंधर 2
धुरंधर 2 देश और विदेश दोनों ही जगहों पर शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज ने अब तक 836 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। अभी इन आंकड़ों में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
Created On :   31 March 2026 6:33 PM IST












