अपकमिंग फिल्म: जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस ले लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाईंया दे रहे हैं। अब जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन फैंस को बड़ा सरप्राइज देकर चौंका दिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी बर्थडे जोशी' का पहला लुक शेयर किया है, जो एक Gen AI फिल्म बताई जा रही है। यानी यह फिल्म पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई है। साथ ही अजय देवगन ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'हैप्पी बर्थडे जोशी' का फर्स्ट लुक एक मिस्ट्री ड्रामा जैसा है। पोस्टर में एक पुराना फ्लॉपी डिस्क नजर आ रहा है, जिस पर 'हैप्पी बर्थडे जोशी' और ' इंस्पायर्ड बाय ए ट्रू इवेंट' लिखा है। इसके अलावा पोस्टर में टेबल पर टाइपराइटर, अखबार और नोट्स भी दिखाए गए हैं। फिल्म का टोन पूरी तरह मिस्ट्री और थ्रिलर पर है।
पोस्ट के साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, 'हर किसी की एक हद होती है और उसकी हद अब पूरी दुनिया ने देख ली. 'हैप्पी बर्थडे जोशी' 2 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन अजय का 57वें बर्थडे भी है, जिससे उनके फैंस और उत्साहित हो गए है।
फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने लेंस वाल्ट स्टूडियोज के बैनर तले किया है, जिसमें उनके भाई दानीश देवगन भी शामिल हैं। फिल्म के निर्देशक अंशुल कुमार शर्मा हैं और स्क्रीनप्ले वात्सल शेट ने लिखा है। साहिल नायर क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं और बैकग्राउंड स्कोर जोएल क्रास्टो ने तैयार किया है। फिल्म के Gen AI टैग ने इसे खास चर्चाओं में ला दिया है।
Created On :   1 April 2026 3:02 PM IST













