West Bengal Governor CV Anand Bose resigned: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सौंपा इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा गुरुवार को उलटफेर देखने को मिला है। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को इस्तीफा सौंप दिया है। इस इस्तीफे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हैरानी जताई है। सीएम ममता ने पुष्टि की है कि बोस के इस्तीफा देने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सभालेंगे।
सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से सौंपा इस्तीफा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस के अचानक इस्तीफे की खबर से मैं स्तब्ध और बेहद चिंतित हूं। उनके इस्तीफे की वजह मुझे नहीं पता है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, मुझे आश्चर्य नहीं होगा यदि आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा राज्यपाल पर कुछ राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए दबाव डाला गया हो।'
उन्होंने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री ने मुझे सूचित किया है कि आर।एन। रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा, उन्होंने (अमित शाह) इस संबंध में स्थापित परंपरा के अनुसार मुझसे परामर्श नहीं किया। ऐसे कदम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और हमारी संघीय संरचना की नींव पर प्रहार करते हैं। केंद्र को सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफा निर्णय लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।'
यह भी पढ़े -भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, खाड़ी देशों में फंसे गुजरातियों को वापस लाने की अपील
1977 बैच के आईएएस अफसर हैं आनंद बोस
बता दें, सीवी आनंद बोस 1977 बैच के आईएएस अफसर हैं, वह केरल के कोट्टायम जिले के रहने वाले हैं। वह लेखक भी है, उनकी अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी में करीब 40 पुस्तकें प्रकाशित की हैं। उनको जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। बोस उस कार्यकारी ग्रुप के अध्यक्ष थे, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए विकास एजेंडा तैयार किया था। मोदी सरकार ने "सभी के लिए किफायती आवास" के उनके कॉन्सेप्ट को अपनाया गया था।
Created On :   5 March 2026 11:36 PM IST












