Rajya Sabha Election 2026: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे के साथ की मीटिंग, राज्यसभा की सीटों को लेकर हुआ मंथन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) की नेता सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। शिवसेना (यूबीटी) चीफ से दोनों नेताओं की मुलाकात मंगलवार (03 मार्च) को मातोश्री में ही। इस बारे में एनसीपी नेता (शरद गुट) नेता जयंत पाटिल ने जानकारी साझा की। ऐसे में शरद पवार फिर से राज्यसभा भेजा जा सकता है और उसी रणनीति के तहत दोनों नेता उद्धव ठाकरे से मिले हैं।
यह भी पढ़े -ईरान पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, भारत को संतुलित भूमिका निभानी चाहिए एआईएमपीएलबी
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई
जयंत पाटील ने जानकारी देते हुए बताया, "शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से हम मिले हैं। सुप्रिया सुले और मैं दोनों साथ में ही उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। हमारे राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा और आग्रह है कि शरद पवार साहब को एक फिर से राज्यसभा जाना चाहिए और इसलिए हमने उनसे अनुरोध किया। उन्होंने हमें कहा कि महाविकास अघाड़ी का निर्णय कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना साथ मिलकर कर लेंगे।"
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या इसके लिए कांग्रेस तैयार है? इस पर जयंत पाटील ने कहा, "हम कांग्रेस से पहले ही आग्रह कर चुके हैं। कल (04 मार्च) तक इसका निर्णय होने की उम्मीद है।" जयंत पाटील से जब पूछा गया कि क्या शरद पवार साहब राज्य सभा जाने के लिए तैयार हैं? इस पर उन्होंने कहा, ''हम उनसे आग्रह कर चुके हैं। गठबंधन के तीनों पार्टियों की चर्चा जब पूरी हो जाएगी तब फिर हम उन्हें बताएंगे।
यह भी पढ़े -हॉर्नबिल फेस्टिवल ने नागालैंड की ग्लोबल प्रोफाइल को बढ़ाया, सदस्यों ने एफएनटीए समझौते की तारीफ की
सुप्रीया सुले और जयंत पाटलि ने उद्धव ठाकरे के साथ की मीटिंग
उधर, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने सुप्रिया सुले और जयंत पाटील की उद्धव ठाकरे से हुई मुलाकात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ''एनसीपी (एसपी नेता सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल जी ने आज मातोश्री में उद्धव ठाकरे जी से मुलाकात की। राज्यसभा सीट पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, और जल्द ही लिया जाएगा। एमवीए के सभी सहयोगी दल सीट और राजनीतिक गठबंधन पर चर्चा के लिए एक साथ बैठेंगे।''
बता दें, महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटों पर चुनाव होने हैं। शरद पवार के साथ ही रामदास अठावले, फौजिया खान, रजनी पाटिल, प्रियंका चतुर्वेदी, धैर्यशील पाटिल और भागवत कराड का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी।
Created On :   4 March 2026 1:11 AM IST












