राज्यसभा चुनाव 2026: बगैर गठबंधन के ओडिशा के प्रसिद्ध डॉक्टर दत्तेश्वर होता BJD और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा में राज्यसभा की एक सीट के लिए बीजेडी और कांग्रेस ने साझा उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है। इसे लेकर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा आज हम राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। हमारे जो साझा उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता हैं, जिन्हें BJD और कांग्रेस का समर्थन है, उन्होंने हमारे विधायकों से समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने अपनी बात रखी और बताया कि किस परिस्थिति में वे राज्य की जनता के लिए काम कर रहे हैं। सभी ने उनका अभिनंदन किया और अच्छे से सारी बातचीत हुई, BJD और हमारे(कांग्रेस) बीच गठबंधन नहीं होने के बावजूद भी, समय की आवश्यकता के अनुसार राजनीति को अच्छा रूप देते हुए हमने स्वच्छ संवाद बनाते हुए एक अच्छा निर्णय लिया है। इस कारण हमने ओडिशा के प्रसिद्ध डॉक्टर(डॉ. दत्तेश्वर होता) का नाम चुना और उन्हें साझा समर्थन दिया।
यह भी पढ़े -ओडिशा सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए गर्मी से निपटने की तैयारी संबंधी दिशानिर्देश जारी किए
राज्यसभा चुनाव में ओडिशा से कांग्रेस और BJD के साझा उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता ने कहा मैंने निवेदन किया है। सभी लोगों ने अच्छे से मुझे सुना। मुझे विश्वास है कि सभी लोग हमारा समर्थन करेंगे, उन्होंने आगे कहा मैं कांग्रेस पार्टी और हाईकमान का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे उनसे मिलने का मौका दिया और मेरी मदद करने की अपील की।
Created On :   3 March 2026 9:30 AM IST












