Iran-Israel War: ईरान ने दुबई को फिर बनाया निशाना, अमेरिका के मिलिट्री ठिकाने पर हवाई हमला

ईरान ने दुबई को फिर बनाया निशाना, अमेरिका के मिलिट्री ठिकाने पर हवाई हमला
ईरान पर दुबई, सऊदी और कतर की ओर ड्रोन-मिसाइल हमलों का आरोप। कई हमले रोके गए। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां बिलकुल अलर्ट मोड में हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में हालात फिर से बिगड़ गए हैं। ईरान पर आरोप है कि उसने यूएई के दुबई में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है। ईरानी जानकारी के अनुसार, शाहेद-136 ड्रोन से उस इमारत पर हमला किया गया, जहां अमेरिका के मिलिट्री अधिकारी उपस्थित थे। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अभी तक नुकसान और किसी व्यक्ति के घायल होने की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि, इससे पहले सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी दूतावास को भी ड्रोन से निशाना बनाए जाने की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के समय दूतावास खाली था, इसलिए किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, हमले के बाद आग लगने की बात कही जा रही है।

कतर की ओर मिसाइल और ड्रोन

कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश पर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे गए। मंत्रालय के अनुसार, सुरक्षा बलों ने ज्यादातर हमलों को हवा में ही रोक दिया। तीन क्रूज मिसाइलों को गिराया गया। 101 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 98 को नष्ट किया गया। 39 ड्रोन में से 24 को भी रोका गया। इसके अलावा दो SU-24 लड़ाकू विमानों को भी रोकने की बात कही गई है।

सऊदी अरब का बयान

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी किया। आधिकारिक प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि रियाद और अल-खार्ज शहरों के पास 8 ड्रोन को मार गिराया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें इजराइल में अमेरिकी दूतावास के पास आग दिखाई दे रही है। इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। कई देशों ने सतर्कता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े -ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

Created On :   3 March 2026 9:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story