Iran-Israel War: कितनी लंबी चलेगी जंग? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया साफ

यह भी पढ़े -यूएस ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खुलासा किया, 24 घंटे में ईरान के एक हजार से अधिक ठिकानों पर हमला
सैन्य कार्रवाई और ट्रंप का बयान
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान की युद्ध क्षमता को कमजोर करना है। जब उनसे पूछा गया कि ईरान पर आगे कौन कंट्रोल करेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि दुनिया को बहुत जल्द इसका पता चल जाएगा। इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।मध्य पूर्व के 14 देशों में मौजूद अमेरिकियों को अलर्ट जारी किया गया है। हजारों लोग वहां फंसे हुए हैं। कई जगह हवाई अड्डे बंद हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दूतावास लगातार लोगों से संपर्क में हैं और सुरक्षित रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -दोहा में भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय से अनुरोध किया है कि वेऑफिशियल खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें
तेल बाजार और होर्मुज पर खतरा
तनाव का असर तेल बाजार पर भी दिख रहा है। तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसके पीछे की वजह है होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता खतरा।
ईरान का बड़ा हमला
ईरान ने दुबई में बड़ा हवाई हमला किया है। उसने उस ठिकाने को निशाना बनाया जहां अमेरिकी मिलिट्री अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, इस एयरस्ट्राइक से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
Created On :   3 March 2026 10:17 AM IST











