Israel Iran: 'ईरान पर बड़े हमले होने अभी बाकी...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य ऑपरेशन जारी रखने की दी धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हुए हमले के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसी मिसाइलें बना रहा था, जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं।
यह भी पढ़े -गजेंद्र चौहान ने मिडिल ईस्ट को लेकर जताई चिंता, 'युद्ध का सीधा असर फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ता है'
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन जारी है। इस आतंकी सरकार से अमेरिका को गंभीर खतरा बना हुआ था। ईरान परमाणु हथियारों की अपनी जिद पर अड़ा हुआ था। ईरान परमाणु हथियारों की अपनी जिद पर अड़ा हुआ था। इस वजह से अमेरिका पूरी तरह से अलर्ट था।
उन्होंने कहा कि इनके पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलें थी। लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। बीते 47 वर्षों में यह ईरानी सरकार अमेरिकियों पर हमला करती रही है। इस शैतानी सरकार पर हमला करने का ये हमारा आखिरी मौका था।
ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में अमेरिका अपने अनुमानित समय से काफी आगे चल रहा है। इस अभियान में जितना समय लगे, ठीक है। हम करेंगे। यह जंग अगर लंबी भी चली तो भी हमें इससे बोरियत नहीं होगी।
यह भी पढ़े -क्या दुबई खंडहर में तब्दील? हमले के दूसरे दिन ईरान ने कई हथियारों से किया हमला, UAE रक्षा मंत्रालय ने किया बड़ा दावा
ईरान में जारी रहेगा सैन्य ऑपरेशन
ट्रंप ने कहा कि ये ऑपरेशन अगले पांच से सात हफ्तों तक चल सकता है। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है - ईरान की परमाणु क्षमताओं का खात्मा। हम इनके पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे।
ट्रंप ने कहा कि हम चाहते थे कि ईरान का खतरा खत्म हो जाए। ईरान ने अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया। ईरान ने पिछले साल अमेरिका द्वारा उसके परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाए जाने के बाद भी परमाणु हथियार हासिल करने की अपनी कोशिशें नहीं छोड़ी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने ईरान को समय-समय पर चेताया लेकिन वह नहीं माना। अगर हमें जरूरत पड़ी तो हम सेना भी उतारेंगे। उन्होंने कहा कि ईरानी सरकार मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी बलों के लिए खतरा बन चुकी थी। ईरान अपने पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम का तेजी से विस्तार कर रहा था।
ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान के पास पहले से ही ऐसे मिसाइलें मौजूद थी, जो यूरोप और विदेशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ही मिसाइलें बना लेता जो सीधे अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम होती।
Created On :   3 March 2026 1:41 AM IST












