Rajya Sabha Election 2026: पवन सिंह नहीं जाएंगे राज्यसभा! BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नहीं दिया टिकट

पवन सिंह नहीं जाएंगे राज्यसभा! BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नहीं दिया टिकट
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इस कड़ी में भोजपुर के पावरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह के राज्यसभा जाने को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इस कड़ी में भोजपुर के पावरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह के राज्यसभा जाने को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी हुई पहली लिस्ट में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं सौंपा है। वहीं, लिस्ट में दो नाम नितिन नवीन और शिवेश राम को टिकट दिया गया है। इनके अलावा अटकलें हैं कि उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी एक सीट पर उतारेगी। क्योंकि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं और दो पर जेडीयू अपना प्रत्याशी देगी। ऐसे में पवन सिंह के लिए उनका ही गीत फिट बैठ रहा है, 'तहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई'

बीजेपी ने पवन सिंह को नहीं सौंपा टिकट

बता दें, राज्यसभा चुनाव को लेकर बीते कुछ दिनों से पवन सिंह की नाम की चर्चा चल रही थी। माना जा रहा था कि इस बार बिहार से बीजेपी पवन सिंह को मैदान में उतार सकते हैं। पवन सिंह ने पिछले महीने (फरवरी) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्होंने इसे शिष्टाचार मुलाकात करार दिया था। क्या बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजेगी, इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया था, "मैं भाई हूं, जो मालिक चाहेंगे वही न होगा।"

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ऐसे में पवन सिंह के इस बयान से यह स्पष्ट लग रहा है कि वह खुद भी कहीं न कहीं राज्यसभा जाने की इच्छा रखते हैं। क्योंकि सीधे तौर पर उन्होंने यह बयान नहीं दिया था कि उन्हें राज्यसभा नहीं जाना है। हालांकि पवन सिंह के पास अब भी मौका है। पार्टी चाहे तो उन्हें किसी दूसरे राज्य से राज्यसभा भेज सकती है। क्योंकि मंगलवार को पार्टी की ओर से पहली लिस्ट जारी हुई है। 37 सीटों पर चुनाव होना है। पहली लिस्ट के बाद 28 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है। ऐसे में अन्य लिस्ट के आने का इंतजार करना होगा।

Created On :   3 March 2026 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story